UPAT न्यूज़: – महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होंगी। पीजी प्रथम, तृतीय, पंचम व अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इसकी सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। वाराणसी समेत पांच जिलों के 74 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा का टाइम टेबल 14 मार्च तक जारी होने की उम्मीद है। पीजी सेमेस्टर परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी होने के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। 20 मार्च तक परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर वंशीधऱ पांडेय ने बताया कि वाराणसी के साथ ही चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र में करीब 55 सेंटर प्रस्तावित हैं। इनकी संख्या घट-बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि परीक्षा 27 मार्च से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा के लिए वाराणसी समेत पांच जिलों में कुल 40 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों को परीक्षा के तत्काल बाद लिखित उत्तर पुस्तिकाएं नोडल केंद्र (संकलन) केंद्र में जमा करानी होगी। बताया कि परीक्षा के बाद जल्द से जल्द उत...
UPAT न्युज:– महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही जिलों के महाविद्यालयों में 2.40 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। download mgkvpg admit card वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। स्नातक के विद्यार्थियों के लिए वाराणसी समेत सभी पांच जिलों में 216 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही जिलों के महाविद्यालयों में 2.40 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। download admit card परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीडी पांडेय ने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र महाविद्यालयों को भेजे जा रहे हैं। स्नातक की परीक्षाएं दो अप्रैल तक चलेंगी। वाराणसी में 71 केंद्रों पर 68,828 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं चंदौली के 51 केंद्रों पर 30,497, मिर्जापुर के 45 केंद्रों पर 34,338, सोनभद्र के 32 केंद्रों पर 19,813 और भदोही के 17 केंद्...