Skip to main content

Posts

Showing posts with the label KNGPG

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत*  UPAT न्यूज़ डेस्क:- डॉ कामिनी वर्मा , एसोसिएट प्रोफेसर, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश।  *यूनान मिस्र रोमा सब मिट गए जहां से, कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी*     यह "कुछ बात"विश्व में विशिष्टतम स्थान से विभूषित हमारी संस्कृति में निहित है। जिसने संपूर्ण विश्व को "वसुधैव कुटुंबकम" का मंत्र देकर इसे अपना परिवार मानने का संदेश दिया है। संस्कृति का ही आश्रय लेकर मानव जाति अनादि काल से निरंतर विकास की ओर उन्मुख रही है। मनुष्य की नैतिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक उपलब्धियां संस्कृति की संज्ञा से अभिहित की जाती हैं। इसी के चलते भाषा, साहित्य ,लिपि ,कला, तकनीक ,विज्ञान एवं धर्म का उद्भव एवं विकास होता है । सोचने, समझने एवं विचार विमर्श करने की विवेकमय प्राकृतिक शक्ति मनुष्य को संस्कृति की ओर से उन्मुख करती है। और उसे पशुओं से पृथक करती है।       राष्ट्र मात्र भौगोलिक और राजनीतिक स्तर पर निर्धारित भूखंड नहीं होता, बल्कि यह अपने आप में विचार और भाव समाहित क...

मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

UPAT न्यूज़ डेस्क:- काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही में आज दिनांक 22 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एन डोंगरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । सभी छात्र छात्राएं महाविद्यालय से निकलकर नगर का भ्रमण करते हुए, छोड़ो अपने सारे काम सबसे पहले करो मतदान। आधी रोटी खाएंगे वोट डालने जाएंगे। जैसे नारे लगाते हुए नगर का भ्रमण करते हुए वापस महाविद्यालय में आए। तत्पश्चात महाविद्यालय में  एक बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ वालकेश्वर  ने लोकतंत्र के  इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। दूसरे वक्ता डॉ सूर्यनाथ खरवार ने बताया लोकतंत्र से वन तंत्र को हटाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज आवश्यकता है हम सही प्रत्याशी का चुनाव करके उसे विजई बनाएं । कार्यक्रम अधिकारी डॉ कामिनी वर्मा ने कहा लोकतंत्र में एक वोट का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए। डॉ मोनिका सरोज ने छात्र छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया ।डॉ व...

काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय में छात्रों ने सोमवार को ज्ञापन प्राचार्य को सौंपकर माइनर (वैकल्पिक) विषय के आवेदनों को पूर्ण कराने की मांग की।

UPAT न्यूज़ डेस्क:- छात्र धीरज कुमार दुबे ने आरोप लगाया कि शिक्षण सत्र 2022 के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में हर बार छात्र-छात्राओं को माइनर विषय के लिए पोर्टल पर आवेदन करने का मौका दिया जाता रहा है, लेकिन इस बार पोर्टल पर माइनर विषय का विकल्प नहीं रहने से आवेदन करने में परेशानी हो रही है। पोर्टल में आई तकनीकी गड़बड़ी को दूर कराने पर ही छात्रों की नाराजगी दूर होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में  अंबुुज तिवारीअमन सिंह, तनु सिंह, अनुज पाठ, शुभम उपाध्याय, शिव कुमार यादव, हर्ष शुक्ला आदि शामिल रहे। उधर, प्राचार्य पीएन डोंगरे ने बताया कि छात्रों की तरफ से पोर्टल से संबंधित शिकायत को लेकर ज्ञापन दिया गया है। समस्या दूर करने की कोशिश की जाएगी।