Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2022

बिहार : अब शिक्षकों पर शराबबंदी को सफल बनाने की जिम्मेदारी, शिक्षक नाराज, दी आंदोलन की चेतावनी

बिहार : अब शिक्षकों पर शराबबंदी को सफल बनाने की जिम्मेदारी, शिक्षक नाराज, दी आंदोलन की चेतावनी UPAT न्यूज़ डेस्क:- बिहार सरकार प्रदेश में शराबबंदी को लागू करवाने को लेकर विभिन्न उपायों में जुटी हुई है. फिर भी राज्य में शराब की बिक्री अवैद्य रूप से जारी है. इस कारण सरकार ने एक नया उपाय निकाला है. शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि शिक्षक शराबियों और शराब विक्रेताओं की पहचान कर के इसकी सूचना मद्य निषेध विभाग को सौंपे. शिक्षकों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी पहचान उजागर नहीं की जाएगी. वहीं, उन्हें इस बात का ध्यान रखने को कहा गया है कि स्कूल का इस्तेमाल शराबी न करें. दरअसल सरकारी शिक्षकों को नीतीश सरकार ने शराब माफियाओं की जासूसी की जिम्मेदारी सौंपी है. इस नए फरमान पर कोहराम मच गया है. शिक्षक सड़क पर उतर गए हैं. वहीं इस मुद्दे ने सियासी रंग भी ले लिया है, इतना ही नहीं सरकार के मंत्री भी सुशासन बाबू के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. नए सरकारी फरमान से गुस्साए गुरुजी ने आंदोलन तक की चेतावनी दे दी है. फैसले का विरोध कर रहे एक शिक्षक ने कहा, ''हम 24 घंट...

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करेगी नई शिक्षा नीति : राष्ट्रपति

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करेगी नई शिक्षा नीति : राष्ट्रपति UPAT न्यूज़ डेस्क:- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि सरकार आत्म-निर्भर भारत के संकल्प एवं सामर्थ्य को आकार देने के लिए देश में नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर रही है जिसमें स्थानीय भाषा में शिक्षा, युवाओं के कौशल विकास, बालिका शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। संसद के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, आत्म-निर्भर भारत के संकल्प व सामर्थ्य को आकार देने के लिए सरकार देश में नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से स्थानीय भाषाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रमों की महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएं भारतीय भाषाओं में भी संचालित करने पर जोर दिया जा रहा है तथा इस वर्ष 10 राज्यों के 19 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 6 भारतीय भाषाओं में पढ़ाई शुरू हो रही है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि स्किल इंडिया मिशन के तहत, आई.टी.आई., जन शिक्षण संस्थान, और प्रधानमंत्री कौशल केंद्रों के जरिए पूरे देश में सव...

इस तारीख से खुलेगा विश्वविद्यालय, शिक्षक और कर्मचारियों का करना होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन

इस तारीख से खुलेगा विश्वविद्यालय, शिक्षक और कर्मचारियों का करना होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन  UPAT न्यूज़ डेस्क:- इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और इसके संबध्य महाविद्यालय दो फरवरी से खुल जाएंगे. सभी कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे और शिक्षकों को भी अपने विभाग में आना होगा. हालांकि चार फरवरी तक कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन मोड में ही किया जाएगा. रजिस्ट्रार की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. कोविड को ध्यान में रखकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबध्य महाविद्यालय को 28 जनवरी तक बंद कर दिया गया था. 29 एवं 30 जनवरी को क्रमश: शनिवार एवं रविवार का साप्ताहिक अवकाश है और एक फरवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व है. ऐसे में विश्वविद्यालय दो फरवरी से खोलने का निर्णय लिया गया है. विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय दो फरवरी से सुबह नौ से शाम पांच बजे तक पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे. इसके साथ ही इविवि एवं संघटक कॉलेजों के सभी शिक्षकों को अपने विभाग, इंस्टीट्यूट, सेंटर्स में आना होगा. हालांकि कक्षाओं का संचालन चार फरवरी तक ऑनलाइन मोड में ही किया जाता रहेगा. पांच एवं छह फरवरी को क्रम...

बीबीएयू खुद कराएगा पीएचडी की प्रवेश परीक्षा, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

बीबीएयू खुद कराएगा पीएचडी की प्रवेश परीक्षा, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन UPAT न्यूज डेस्क:- बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में सत्र 2022 के पीएचडी दाखिलों के लिए नोटिफिकेशन फरवरी में जारी किए जाएंगे. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में इस बार अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तरह एनटीए पीएचडी की प्रवेश परीक्षाएं नहीं कराएगा. विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार खुद ही पीएचडी दाखिलों की प्रक्रिया करेगा. कुलपति प्रो. संजय सिंह ने बताया कि काफी समय से एनटीए से इस विषय पर बात चल रही थी लेकिन चूंकि स्नातक व पीजी स्तर पर एनटीए द्वारा कराई गई प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन व उनके नतीजे घोषित होने में भी काफी समय लग गया था इसलिए बाद में यह तय किया गया कि विश्वविद्यालय पीएचडी के प्रवेश खुद ही कराएगा. कुलपति प्रो. संजय ने बताया कि फरवरी में इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे. आप को बता बता दें कि 2020-21 में विश्वविद्यालय का पीएचडी सत्र शून्य गया है और इस बार यही आशंका जताई जा रहा थी कि सत्र शून्य हो जाएगा लेकिन छात्रों के दबाव के चलते अब विवि पीएचडी के दाखिले कराने की तैयारी कर रहा ह...

जानिए किन-किन राज्यों में खुल रहे 1 फरवरी से स्कूल-कॉलेज, छात्रों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

जानिए किन-किन राज्यों में खुल रहे 1 फरवरी से स्कूल-कॉलेज, छात्रों को रखना होगा इन बातों का ध्यान  UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में कोरोना के मामले कम होने के बाद अब एक बार फिर स्कूल खोलने की कवयात शुरू हो गयी है. देश के कई राज्यों ने स्कूलों को खोलने का आदेश भी जारी कर दिया है. राज्यों ने अपने आदेश में कहा है कि स्कूलों में कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा. दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्‍यों में अभी स्‍कूल बंद हैं. कर्नाटक और उत्‍तराखंड ने सोमवार (31 जनवरी) से स्‍कूल खोलने का फैसला किया है. फरवरी से हरियाणा, राजस्‍थान, तमिलनाडु जैसे राज्‍यों में स्‍कूल खुल रहे हैं. तेलंगाना में अभी स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं है. इस बीच, केंद्र सरकार की ओर से स्‍कूल खोलने को लेकर एडवायजरी जारी की जा सकती है. हालांकि स्‍कूल खोलना है या नहीं, इसपर अंतिम फैसला राज्‍य सरकारों/स्‍थानीय प्रशासन पर छोड़ा जाएगा. उत्तर प्रदेश में 6 फरवरी तक ऑनलाइन होंगी पढ़ाई:- महाराष्ट्र में 24 जनवरी से पहली से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुल चुके हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में 06 फरवरी 2022 तक स्कू...

UP Scholarship Student List : इन छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति , चेक कर लें सूची

UP Scholarship Student List : उत्तरप्रदेश ( Uttar Pradesh ) में छात्रवृत्ति उन छात्रों के लिए है जो उत्तरी राज्य की विनम्र शिक्षा प्रणाली का हिस्सा हैं, जिसमें 2 लाख से अधिक स्कूल और 60 से अधिक विश्वविद्यालय हैं। राज्य में शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से, उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति ( Scholarship ) में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / अल्पसंख्यक / सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कई प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक योजनाएं शामिल हैं। इन छात्रवृत्ति ( Scholarship ) में आपके लिए क्या है? आप उनके लिए कैसे और कब आवेदन कर सकते हैं? इस लेख में प्रत्येक उत्तरप्रदेश ( Uttar Pradesh ) छात्रवृत्ति के बारे में हर महत्वपूर्ण विवरण शामिल है जिसमें उनकी अनुमानित आवेदन अवधि, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, पुरस्कार विवरण और बहुत कुछ शामिल है। इन स्कॉलरशिप के साथ अपने सपनों के अकादमिक करियर को आगे बढ़ाने के लिए आगे बढ़ें। छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली विभाग यूपी छात्रवृत्ति आवेदन पत्र 2021-22 जारी करता है...

DDU : विश्‍वविद्यालय ने परीक्षाओं के लिए जारी की एडवाइजरी, यहाँ जाने क्या है नये नियम

UPAT न्यूज डेस्क:- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षाओं को देखते हुए कोरोना महामारी को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. इसके अलावा परीक्षा जल्दी संपन्न कराए जाने के लिए 23 जनवरी व अवकाश के दिन भी परीक्षा करने का निर्णय लिया गया है. विवि प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षार्थी, कक्ष परिप्रेक्षक तथा केंद्राध्यक्ष को परीक्षा के समय मास्क पहना अनिवार्य है. परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होगी, छात्र स्वयं भी सैनिटाइजर रख सकते हैं. प्रत्येक परीक्षा के पूर्व परीक्षा कक्ष सैनेटाइज कराया जाएगा. सभी परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष को हाथ धोने के लिए साबुन व पानी की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा. यदि किसी परीक्षार्थी को किसी कारण से बुखार,जुकाम, छींक आ रही है, तो उसकी परीक्षा की व्यवस्था अलग कमरे आइसाेलेशन में होगी. परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए थर्मल स्कैनर की व्यवस्था करनी होगी, ताकि छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा सके. परीक्षा केंद्र पर छात्रों के साथ कक्ष निरीक्षक...

Prasar Bharati Recruitment 2022: प्रसार भारती में न्यूज रीडर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, यहाँ देखें डिटेल्स

UPAT न्यूज़:-  प्रसार भारती सचिवालय ने न्यूज रीडर और ट्रांसलेटर की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://applications.prasarbharati.org/ पर 30 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. न्यूज रीडर और ट्रांसलेटर के पदों पार्टी ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए न्यूज रीडर और ट्रांसलेटर (एनआरटी)-उर्दू के 5 पदों को भरा जाएगा. इसके लिए उम्मीदवारों की उम्र 40 वर्ष से कम होनी चाहि. चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 50,000 वेतन दिया जाएगा. शैक्षिक योग्यता:- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से अंग्रेजी / उर्दू / हिंदी पत्रकारिता / जन संचार में पीजी / पीजी डिप्लोमा या उर्दू में स्नातकोत्तर होना चाहिए। इसके साथ ही समाचार संगठन (प्रिंट / टीवी / डिजिटल प्लेटफॉर्म / रेडियो) में 3 से अधिक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। जिम्मेदारियां :- आवश्यकता के अनुसार कहानियों का अनुवाद, संपादन, प्रारूपित करना. रेडियो और डिजिटल माध्यमों के लिए आकर्षक तरीके से स्क्रिप्ट लिखना. विशेष कार्...

IGNOU Course : इग्नू ने की संस्कृत और उर्दू में ग्रेजुएशन कोर्स की शुरुआत, यहाँ करें रजिस्ट्रेशन

IGNOU Course : इग्नू ने की संस्कृत और उर्दू में ग्रेजुएशन कोर्स की शुरुआत, यहाँ करें रजिस्ट्रेशन UPAT न्यूज़ डेस्क:- इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज के तहत बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) संस्कृत (BASKH) और बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) उर्दू (BAUDH) कोर्स लॉन्च किया है. वर्ष 2022 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जो छात्र इन दोनों ही कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) और IGNOU ने हाल ही में व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था. समझौते का लक्ष्य भारत के युवाओं के लिए काम के अवसर पैदा करना और व्यावसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण ढांचे को मजबूत करना है. परियोजना संचालन समिति द्वारा कार्यक्रम की प्रगति की निगरानी और समीक्षा की जाएगी. समिति में विश्वविद्यालय और कौशल मंत्रालय दोनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. ज्ञापन पर दस साल की अवधि के लिए हस्ताक्षर किए गए हैं और आपसी समझौते पर न...

2 मार्च से शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं, परीक्षा सिलेबस में होंगी 30 प्रतिशत की कटौती

2 मार्च से शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं, परीक्षा सिलेबस में होंगी 30 प्रतिशत की कटौती UPAT न्यूज़ डेस्क:- छत्तीसगढ़ में 2 मार्च से बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए 6 असाइनमेंट जारी किये हैं. जिनमें से 2 पूरा करके जमा करना अनिवार्य किया गया है. वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल का कहना है विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने के लिए दो असाइनमेंट जमा करना जरूरी होगा. छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में इस बार भी सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती के साथ परीक्षा ली जाएगी. आप को बता दें माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस साल प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन लेने का फैसला लिया है और टाइम टेबल भी दिसंबर में ही जारी कर दिये हैं. अगर कोरोना संक्रमण की दर कम होती है और हालात ठीक रहते हैं तब परीक्षा ऑफलाइन ही ली जाएगी. लेकिन संक्रमण के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों से असाइनमेंट जमा करना जरूरी कर दिया. हांलाकि इस बार मुख्य परीक्षा में असाइनमेंट के अंक जुड़ेंगे या नहीं इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. लेकिन परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को दो असाइनमे...

जाने कौन हैं अनंत नागेश्वरन, जिन्हें भारत का मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया

UPAT न्यूज़ डेस्क:- मोदी सरकार ने बजट पेश होने से पहले एक बड़ा फैसला लिया. शुक्रवार को सरकार ने डॉ वी अनंत नागेश्वरन (Dr V Anantha Nageswaran) को नया मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor) नियुक्त किया गया है. दिसंबर 2021 में केवी सुब्रमण्‍यम (KV Subramaniam) का कार्यकाल खत्म हो गया था, तब से ये पद खाली था. 1 फरवरी को देश का आम बजट (Budget 2022) पेश होना है. कोरोना महामारी के कारण देश में लाकडाउन लगाना पड़ा था. कोरोना की वजह से देश में एक समय ऐसा था, जब कुछ ठप हो गया था. यही कारण है कि देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. दिसंबर 2021 से था पद खाली देश के आम बजट के पेश होने से पहले सरकार ने दिसंबर 2021 से मुख्य आर्थिक सलाहकार के खाली पड़े पद पर नियुक्ति करने का फैसला किया है. सरकार ने प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य रहे डॉ वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर नियुक्त किया है. सिंगापुर में किया शिक्षण कार्य अनंत नागेश्वरन भारत और सिंगापुर के कई बिजनेस स्कूलों में शिक्षण का कार्य किया है. उन्होंने आईआईएम कलकत्ता से एमबीए...

प्रेग्नेंट महिला नौकरी के लिए अनफिट, SBI की गाइडलाइन पर मचा बवाल, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

UPAT न्यूज़ डेस्क:भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने तीन महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को सेवा में शामिल होने से रोकने लिए फैसले को वापस ले लिया है. SBI ने 3 महीने से अधिक गर्भवती महिलाओं को टेम्पोरेरी अनफीट कहा था. एसबीआई (SBI) के इस फैसले को लेकर विवाद बढ़ गया. उसके बाद दिल्ली महिला आयोग ने एसबीआई (SBI) को नोटिस जारी किया था. महिला आयोग ने जारी किया नोटिस एसबीआई (SBI) ने दिल्ली महिला आयोग की नोटिस और बढ़ते विवाद को देखते हुए फैसले को वापस ले लिया है. आयोग ने एसबीआई से इन दिशा-निर्देशों के गठन के पीछे की प्रक्रिया और उन्हें मंजूरी देने वाले अधिकारियों के नाम बताने को भी कहा है. 3 महीनों से अधिक गर्भवती को टेम्पोरेरी अनफीट कहा बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने गर्भवती महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती नियमों में बदलाव किया था. नियमों के अनुसार नई भर्ती की स्थिति में 3 महीनों से अधिक गर्भवती महिला उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से अयोग्य करार दिया था. उसके बाद एसबीआई (SBI) के इस फैसले से विवाद बढ़ गया था. SBI ने वापस लिया फैसला विवाद के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) न...

उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 6 फरवरी तक बंद, प्रदेश सरकार ने जारी किया आदेश

UPAT न्यूज़ डेस्क:- उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण शिक्षण संस्थानों को लेकर फैसला किया गया है. इसके तहत अब यूपी में सभी शिक्षण संस्थान 6 फरवरी तक बंद रहेंगे. हालांकि इस दौरान पहले की तरह ही ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक, यूपी सरकार ने 30 जनवरी तक स्‍कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश को बढ़ाकर 6 फरवरी तक कर दिया है. गौरतलब है कि इससे पहले राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था. इसके बाद इसे 30 जनवरी और अब 6 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है. आधिकारिक नोटिफिकेशन यह क्लिक कर चेक करे बता दें कि शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश शासन ने आदेश जारी किया है. इससे पहले 30 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किए जाने के आदेश दिए गए थे.वहीं देशभर में 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए Covid-19 टीकाकरण अभियान की गति बढ़ाने के साथ, केंद्र सरकार जल्द ही देश भर में स्कूलों को फिर से खोलने के लिए एक एडवाइज़री जारी कर सकती है. हालांकि कोरोना संक्रमण के केसों में गि...

प्रयागराज : बीए की छात्रा की हत्या का खुलासा- हत्या से पहले ब्वॉयफ्रेंड की करतूत सुन सन्न रह जाएंगे आप...

पुलिस अफसरों के मुताबिक, मृतका के पिता की तहरीर पर नामजद केस दर्ज करने के बाद अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कई अहम राज खुले। उसने बताया कि वह मृतका को पिछले 10 महीने से जानता था। वह ईश्वरशरण कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और छात्रा भी उसके साथ पढ़ती थी। UPAT न्यूज़ डेस्क:- कर्नलगंज में बीए की छात्रा की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका के प्रेमी अमन सिंह व उसके दो साथियों को गिरफ्तार करते हुए अफसरों ने दावा किया कि उसने ही दुष्कर्म के साथ ही नाक-मुंह दबाकर छात्रा की हत्या की। इसके बाद अपने दो दोस्तों की मदद से शव ठिकाने लगाने के लिए दोबारा मौके पर भी गया। वह मृतका पर शक करता था और इसी बात को लेकर घटनास्थल पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद ही उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शाम को तीनों को जेल भेज दिया।  पुलिस अफसरों के मुताबिक, मृतका के पिता की तहरीर पर नामजद केस दर्ज करने के बाद अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कई अहम राज खुले। उसने बताया कि वह मृतका को पिछले 10 महीने से जानता था। वह ईश्वरशरण कॉलेज में बीए द्वित...

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तमाम छात्र अब तक आनलाइन क्लास से नहीं जुड़ सके हैं। इसे देखते हुए विद्यापीठ प्रशासन सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को डेटा बैंक बना रहा है। इसमें विद्यार्थियों का नाम विभाग का नाम चयनित विषय मोबाइल नंबर शामिल हैं।

UPAT न्यूज:- कोरोना महामारी को प्रकोप को देखते सभी शैक्षणिक संस्थाएं 30 जनवरी तक बंद है। सभी स्कूल-कालेजों को आनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश है। वहीं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तमाम छात्र अब तक आनलाइन क्लास से नहीं जुड़ सके हैं। इसे देखते हुए विद्यापीठ प्रशासन सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को डेटा बैंक बना रहा है। इसमें विद्यार्थियों का नाम, विभाग का नाम, चयनित विषय, मोबाइल नंबर शामिल हैं। छात्रों का दावा है कि कोविड के कारण भौतिक रूप क्लास संचालित करने पर रोक लगा दी गई है। वहीं आनलाइन क्लास भी सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। इस संबंध में गत दिनों छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कुलसचिव से भी मिला था और उन्हें पत्रक सौंपा था। दूसरी ओर कुलसचिव डा. सुनीता पांडेय का दावा है कि आनलाइन क्लास जारी है। विभागाध्यक्षों के पास सभी विद्यार्थियों का मोबाइल नंबर नहीं हैं। इसके कारण कुछ अध्यापक ऐसे छात्रों आनलाइन क्लास से जोड़ नहीं पा रहे हैं। इसे देखते हुए दाखिले के आवेदन से विद्यार्थियों का डाटा बैंक तैयार कराया जा रहा है। विद्यार्थियों का विवरण जल्द ही विभागाध्यक्षों को सौंप दिया जाएग...

UPTET Answer Key 2021: यूपीटीईटी परीक्षा 2021 की अंतरिम आंसर-की जारी, यहां करें डारेक्ट डाऊनलोड

UPAT न्यूज़:- उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है. इसे UPTET कि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. जिन उम्मीदवारों ने यूपीटीईटी परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण कि वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और आगे की जरुरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं. आप को बता दें उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 का आयोजन 23, जनवरी 2022 को सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था. परीक्षा राज्य के 75 जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसमें करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. इससे पहले 28 नवंबर, 2021 को परीक्षा के दिन ही पेपर लीक होने के कारण यूपीटीईटी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने और परीक्षा को पारदर्शी तरीके से एक महीने के भीतर ही दोबारा आयोजित करने का आदेश जारी किया था. यहाँ क्लिक कर डारेक्ट आंसर-की चे...

Covid-19 : कोरोना के लगातार बढ़ते मामलो के बीच, स्कूलों के साथ विश्वविद्यालयों पर भी हो रहा बंद का असर

UPAT  न्यूज:- देश में कोरोना के केस में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. ऐसे में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को बंद किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में स्कूलों को जहां 15 फरवरी 2022 तक के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं राज्य के कई विश्वविद्यालयों को भी बंद किया गया है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 28 जनवरी 2022 तक के लिए बंद कर दिया गया है. कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के निर्देश पर रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 24 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था. विद्यार्थियों के लिए इन सब के बीच राहत कि बता यह है कि इस दौरान स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सभी कक्षाएं अगली सूचना तक ऑनलाइन संचालित की जाएंगी. विश्वविद्यालय के सभी संकाय / अधिकारी और कर्मचारी घर से ऑनलाइन काम कर सकेंगे. हालांकि इस दौरान किसी भी शिक्षक अथवा कर्मचारी को स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही लाइब्रेरी का संचालन भी पूरी तरह से बंद रहेगा. 30 जनवरी तक बंद रहेंगे ये ...

IBMइस भारतीय कंपनी ने रचा इतिहास, अमेरिकन कंपनी IBM को छोड़ा

UPAT न्यूज़:- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इतिहास रचते हुए आईटी (IT) सेक्टर में दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है. टीसीएस (TCS) ने यह कारनामा अमेरिकन कंपनी IBM को पीछे छोड़कर किया है. ब्रांड फाइनेंस 2022 ग्लोबल 500 की रिपोर्ट के मुताबिक, IT सर्विसेज 25 रैंकिंग में IT कंपनी इंफोसिस भी जगह बनाने में कामयाब रहीं. भारत की चार अन्य टेक कंपनियाँ इसमें शामिल हैं. एसेंचर आईटी सर्विसेस में पहले स्थान पर ब्रांड फाइनेंस 2022 ग्लोबल 500 की रिपोर्ट के मुताबिक एसेंचर (Accenture) आईटी सर्विसेस से जुड़ी रैंकिंग में पहले स्थान पर है. एसेंजर की ब्रांड वैल्यू 36.2 बिलियन डॉलर है. अमेरिका की आईटी कंपनी IBM रैंकिंग में चौथे स्थान पर चली गई. TCS ने 2021 में 25 अरब डॉलर कमाई की अमेरिकन कंपनी IBM को पीछे छोड़ने वाली TCS की ब्रांड वैल्यू 1.844 अरब डॉलर (12.5%) बढ़कर 16.786 अरब डॉलर (करीब 1.26 लाख करोड़ रुपए) हो गई है. टीसीएस (TCS) कंपनी को इतनी कमाई पहली बार हुई है. कंपनी ने बताया कि IT सर्विसेज फर्म TCS ने साल 2021 में 25 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया. अर्थव्यवस्था में डिजिटलीकरण का रोल स...

UP School Update: यूपी में बंद रहेंगे इस तारीख तक सभी स्कूल, जाने कैसे होगा पठन-पाठन कार्य

UPAT न्यूज़:- कोरोना मामलों के कारण अब उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल- कॉलेज को 15 फरवरी 2022 तक बंद रखने का आदेश जारी हो गया है. पहले राज्य में स्कूल-कालेज को 30 जनवरी 2022 तक के लिए बंद किया गया था. प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण एक बार फिर गृह विभाग ने शैक्षणिक संस्थाओं को 15 फरवरी तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है. हालांकि, आगामी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए प्रशासन ने ऑनलाइन क्लासेस जारी रखने के निर्देश दिए हैं. यूपी में 15 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल:- दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर के बीच यूपी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. ऐसे में अब 15 फरवरी तक सभी स्कूल सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं चला सकेंगे. इससे पहले ये आदेश 30 जनवरी तक के लिए लागू किया गया था, जिसकी डेट अब आगे बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दी गई है. इससे पहले 23 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का था आदेश:- आप को बता दें कि इससे पहले प्रदेश में सभी स्कूल और कॉलेजों को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया था. सीएम योगी ने उस दौरान कोरोना वायरस की समीक्षा करत...

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस ने 165 पदों पर निकाली भर्ती, यहाँ देखें डिटेल्स

UPAT न्यूज़:- संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस ने मेडिकल फिजिसिस्ट, ट्यूटर और टेक्निकल ऑफिसर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 14 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू की जा चुकी है. उम्मीदवार SGPGI UP Recruitment 2022 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sgpgi.ac.in पर 14 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वैकेंसी डिटेल्स:- मेडिकल फिजिसिस्ट - 3 पद, ट्यूटर - 8 पद टेक्निकल ऑफिसर - 3 पद, असिस्टेंट डायटिशियन - 6 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड III - 14 पद, फिजियोथैरेपिस्ट ग्रेड I - 11 पद, हाउसकीपर ग्रेड II - 3 पद, रिसेप्शनिस्ट - 18 पद जूनियर इंजीनियर - 17 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर - 14 पद, स्टोर कीपर कम परचेज असिस्टेंट - 15 पद, पर्सनल असिस्टेंट -10 पद, स्टेनोग्राफर - 22 पद, ड्राइवर - 10 प द योग्यता :- जूनियर इंजीनियर, हाउसकीपर, फार्मासिस्ट और ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि अ...

DRDO में टेक्निशियन समेत 150 पदों पर निकली वैकेंसी, यहाँ करें आवेदन

 UPAT NEWS:- डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में 150 पदों पर भर्तियां निकली हैं. जिसके लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी 7 फरवरी तक DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट www.rac.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों का चयन रिटर्न टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स की रिसर्च विंग में ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद पर नियुक्ति दी जाएगी. आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें  योग्यता:- ग्रेजुएट अप्रेंटिस:- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से संबंधित ट्रेड में बीई/बीटेक या बीकॉम या बीएससी डिग्री पास होना चाहिए. टेक्नीशियन अप्रेंटिस या डिप्लोमा अप्रेंटिस उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा किया होना चाहिए. ट्रेड अप्रेंटिस:- संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए. हालांकि, ऐसे उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं हैं, जिन्होंने पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त कर ली है. आयु सीमा:- उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 202...

B.Ed में प्रवेश ना पा सके अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर, 1 फरवरी से छात्रों का जमा शुल्क होगा वापस

UPAT न्यूज:- संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021-23 में सम्लित हुए 37 हजार अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. काउंसलिंग कराने के बाद भी जिन अभ्यर्थियों को सीटें नहीं मिली थीं, जल्द ही उनका शुल्क वापस उनके खाते में कर दिया जाएगा. लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक फरवरी से शुल्क भेजने की तैयारी की है. लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों का जमा शुल्क कालेजों में भेजना शुरू कर दिया है. राज्य समन्वयक के मुताबिक अब तक सात विश्वविद्यालयों से संबंद्व बीएड महाविद्यालयों को पैसा भेजा जा चुका है. बाकी कालेजों की फीस भी जल्द ही उनके खाते में पहुंच जाएगी. आप को बता दें इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय ने संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था. दाखिले के लिए दो महीने तीन दिन तक चली काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 नवंबर को समाप्त हो गयी. राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि प्रदेश भर के करीब पांच हजार अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने सीधी काउंसलिंग में प्रतिभाग कर 51,250 रुपये शुल्क जमा कर दिया था. लेकिन उनको सीट आवंटित नहीं हो पाई. इसके अलावा करीब 32 हजार अभ्यर्थी ऐसे भी...

BHU RET 2022: पीएचडी, एमफिल दाखिले के लिए इस तारीख तक करें आवेदन, इन उम्मीदवारों को नहीं देनी होगी प्रवेश परीक्षा

UPAT न्यूज:- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने 2021-22 शैक्षणिक सत्र के लिए PhD, MPhil, इंटीग्रेटेड MPhil-PhD और विद्यावारिधि प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट bhuonline.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है. विश्वविद्यालय ने बीएचयू आरईटी (Research Entrance Test) 2021-22 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन सत्र 2021-22 के लिए पीएचडी / विद्यावारिधि / एमफिल / एकीकृत एमफिल, पीएचडी कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। नोटिफिकेशन को यूनिवर्सिटी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी जारी किया गया है. विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर करने वाले उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. विस्तृत सूचना बुलेटिन, पात्रता और पेपर पैटर्न आदि का विस्तृत विवरण ऑनलाइन उपलब्ध है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन भरने से पहले जानकारी को अच्छी तरह पढ़ लें. बीएचयू आरईटी 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2022 से शुरू हुए और 15 फरवरी, 2022 तक जारी रहेंगे. टेस्ट...

UPPSC हो जाइए तैयार...यूपी लोक सेवा आयोग अब तेज करने जा रहा भर्ती प्रक्रिया, फरवरी में निकलेगी इन पदों पर कई वैकेंसी

UPAT न्यूज़:- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच नई भर्तियां निकालकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके तहत फरवरी महीने में शिक्षा, चिकित्सा विभाग में अलग-अलग पदों की भर्ती निकालकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भर्ती निकालने के लिए अधियाचन निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस बीच 19 जनवरी को भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी के 16 व उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग में तीन पदों की भर्ती निकालकर आनलाइन आवेदन ले रहा है। फिर 21 जनवरी को स्टाफ नर्स (पुरुष) परीक्षा 2017 के तहत 548 पदों का पुनर्विज्ञापन निकाला है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2022 के लिए परीक्षा कैलेंडर में मार्च से सितंबर तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। इन सात महीनों में 18 परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं, आठ व 22 मई, 19 व 22 मई, तीन, आठ, नौ व 11 जुलाई, 11 सितंबर, नौ व 16 अक्टूबर, सात नवंबर, चार व 18 दिसंबर की तारीखें आरक्षित हैं। आरक्षित तारीखों में नई ...

JOB NEWS : असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा अवसर, राष्ट्रीय स्तर पर खुली बंपर भर्ती, 190 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

UPAT न्यूज़:- राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान ( NIFT ) की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वेकेंसी निकाली गई हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल nift.ac.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 190 खाली पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए गए हैं। महत्वपूर्ण तिथियां:- आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 8 दिसंबर 2021 आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 31 जनवरी 2021 शैक्षणिक योग्यता:- इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइन में बैचलर डिग्री के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा:- इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कैंडिडेट्स के आयु की गणना 31 जनवरी 2022 से की जाएगी। वहीं अधिकतम आयु की सीमा में ओबीसी श्रेणी के कैंडिडेट्स को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को 5 वर्ष की छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया:- कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्ष...

Vedas to Metaverse : शिक्षा मंत्रालय की झांकी, वेद से मेटावर्स आधुनिक और प्राचीन शिक्षा का अनोखा संगम

UPAT न्यूज़: -गणतंत्र दिवस समारोह में इस वर्ष शिक्षा मंत्रालय की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही. शिक्षा मंत्रालय की झांकी में जहां एक ओर प्राचीन भारतीय शिक्षा का प्रदर्शन किया गया, वहीं इस झांकी में आधुनिक शिक्षा जैसे कंप्यूटर, वर्चुअल रियलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी अत्याधुनिक तकनीकों व शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई. शिक्षा मंत्रालय की झांकी के विषय में जानकारी देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराओं, आधुनिक तकनीक और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संगम को दर्शाया गया. भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार ने ट्वीट किया, "वेदों से लेकर मेटावर्स तक, भारतीय शिक्षा प्रणाली अतीत को वर्तमान से जोड़ रही है और भविष्य को गले लगाने वाली एक नई तकनीक का निर्माण कर रही है." शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 21वीं सदी के भारत को एक नई दिशा प्रदान करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम एक शिक्षित, सक्षम, कुशल और आत्मनिर्भर भारत के नए युग की ओर बढ़ र...

CSIR-UGC NET June 2021: सीएसआइआर यूजीसी नेट के लिए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर जारी, एडमिट कार्ड जल्द

2021: सीएसआइआर-यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CSIR-UGC NET June की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट सीएसआइआर-यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी के लिए ‘एडवांस सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप’ जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने विभिन्न विषयों के लिए लेक्चरशिप/असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआइआर) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए आवेदन किया है, वे अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्रवेश पत्र डाउनलोड के पहले ही जान सकते हैं। बता दें कि आमतौर पर परीक्षा तारीख, समय और केंद्र की जानकारी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाती है। हालांकि, महामारी के मद्देनजर उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए समय रहते उनके ट्रैवल प्लान बनाने के लिए सहायता हेतु परीक्षा शहर की सूचना एनटीए द्वारा पहले ही जारी कर दी गयी है। ऐसे जानें आवंटित परीक्षा शहर सीएसआइआर-यूजीसी नेट जून 2021 परीक्ष...

Budget 2022: इस बार बजट से लोगों को हैं बड़ी उम्मीदें, जानिए बजट में क्या हो सकता है खास

UPAT न्यूज :- देश का आम बजट (Budget 2022) 1 फरवरी को पेश होने वाला है. लोगों को इस बार के बजट से बड़ी उम्मीदें हैं. उम्मीद की जा रही है कि सरकार बजट (Budget 2022) के माध्यम से कई बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण अपना चौथा बजट पेश करेंगी. मोदी सरकार ने पिछले साल टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया था. ऐसे में इस बार टैक्स स्लैब में बदलाव को लेकर लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं. जब देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बढ़ती जा रही है, तो ऐसे समय में स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, रक्षा, हॉस्पिटैलिटी और एमएसएमई सेक्टर समेत अन्य क्षेत्रों में सरकार बजट के जरिए बड़ी घोषणा कर सकती है. बजट 2022 में किस-किस सेक्टर को है उम्मीद राहत पैकेज को लेकर उम्मीदें देश में कोरोना वायरस कहर जा रही है. कोरोना की वजह से कई राज्यों विभिन्न प्रकार की पाबंदी लागू हैं. कई जगह तो प्राइवेट संस्थानों को भी बंद करने का फैसला किया गया है. कोरोना की पहली लहर के दौरान देश में लाकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था पूरी तरह से डामाडोल हो गई थी. सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को उब...

परीक्षा परिणाम पर चौकाने वाला मामला, छात्रों को मिले 70 में 89 नंबर, देखें क्या है मामला

UPAT NEWS:- ऐसा कभी किसी ने सुना है कि किसी छात्र को पूर्णांक से भी ज्यादा नंबर मिले हो. इसका जवाब शायद न ही होगा. लेकिन बैंगलोर विश्वविद्यालय (Bangalore University) से चौकाने वाली खबर आई है. यहां पर कई छात्रों को पूर्णांक से भी ज्यादा नंबर मिले हैं. इस घटना के सामने आने के बाद से ही विश्वविद्यालय के छात्र चौंक गए है. छात्रों को सोमवार को बीकॉम के घोषित नतीजों में 70 में से 89 नंबर पाने की घटना सामने आई है. नंबर पाने की अजीब घटना आई सामने बैंगलोर विश्वविद्यालय (Bangalore University) में जिन छात्रों ने पर्यटन एजेंसी और टूर ऑपरेटर संगठन विषय चुना था, उनके परीक्षा परिणाम में नंबर पाने को लेकर अजीब घटना सामने आई है. सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर बीए/बीकॉम के परीक्षा परिणाम जारी किए गये थे. नया सिलेबस 2015-16 आया था इस पर विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों ने कहा कि लगभग 500 छात्रों ने इस विषय को चुना था और परीक्षा अगस्त 2021 में 70 अंकों के लिए आयोजित की गई थी. सूत्र के मुताबिक, नया सिलेबस और मार्क्स पैटर्न 2015-16 में लाया गया था. बताया गया कि इससे पहले, परीक्षा 100 अंकों के लिए आयो...

Republic Day पर सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने दिया खास तोहफा, पेंशन में सरकार ने बढ़ाया अंशदान

UPAT न्यूज:- गणतंत्र दिवस के दिन छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में सिर्फ 5 दिन काम करना पड़ेगा. मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल देश के 73 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री ने कई घोषणायें की. उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारियों के लिए 5 दिन प्रति सप्ताह की कार्यप्रणाली की दिशा में सरकार काम करेगी 5 वर्किंग डे का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा- पेंशन योजना में बढ़ाया गया अंशदान:- इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार की ओर एक और बड़ी घोषणा की गई. सरकार ने अंशदायी पेंशन स्कीम में सरकार का योगदान बढ़ाने का फैसला किया है. अब सरकार इस स्कीम में 10 फीसदी की जगह 14 फीसदी का अंशदान करेगी. किसानों के लिए घोषणा:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के लिए भी बड़ी घोषणा की है. सरकार ने कहा कि खरीफ वर्ष 2022-23 से प्रदेश में दलहन फसलों जैसे मूंग, उड़द और हरहर की खरीद अब न्यनूतम समर्थन मूल्य पर किया जायेगा. श्रमिकों को खास सरकार का खास तोहफा:- छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि श...

NTPC Result 2021: तीसरे दिन भी छात्रों का आक्रोश जारी, श्रमजीवी एक्सप्रेस को किया आग के हवाले, रेलवे भर्ती बोर्ड ने की परीक्षा स्थगित

UPAT न्यूज :- बिहार में RRB-NTPC Result 2021 के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्रों विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. आक्रोशित छात्रों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है. आक्रोशित छात्रों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस में आग लगा दी है. छात्रों ने ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की. कई जगह पर छात्रों ने आज भी ट्रेनों में आग लगा दी. इससे पहले कल पटना, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर,आरा, बक्सर में बवाल किया गया था. बड़ी खबर गया जिले से सामने आ रही है,जहां RRB-NTPC परीक्षा परिणाम से नाराज अभ्यर्थियों के आंदोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया. यहां अभ्यर्थियों ने गया जंक्शन पर जमकर हंगामा किया है. बताया जा रहा है कि इस दौरान अभ्यर्थियों ने डायवर्ट कर चलाई जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस को निशाना बनाते हुए ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ किया है. इस दौरान जंक्शन की दूसरी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया. रेलवे सुरक्षा बल और छात्रों के बीच की गई जमकर पत्थरबाजी इस बीच छात्रों की हजारों की संख्या में गया जंक्शन पर उमड़े रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के...

स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान दर्दनाक हादसा, पाइप में करंट से 1 बच्चे की मौत, कई झुलसे

UPAT NEWS डेस्क:- बिहार के बक्सर (Buxar) में ध्वजारोहण (Flag Hoisting) के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. कार्यक्रम में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई है व कई बच्चे बुरी तरह घायल (Injured) हो गए हैं. घायलों का सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में इलाज जारी है. एक बच्चे की मौत चार घायल :-  बता दें कि Bihar बक्सर के नाथूपुर प्राथमिक विद्यालय में एक बड़ा हादसा हो गया, घटना तब हुई जब झंडा फहराने के दौरान करंट की चपेट में स्कूल के बच्चे आ गए, जिसमें 1 बच्चे की मौत हो चुकी है और 4 बच्चे बुरी तरह घायल हैं. घायलों का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में किया जा रहा है. करंट की चपेट में स्कूली बच्चे:- हादसे की जानकारी देते हुए बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि बच्चे स्कूल में ध्वजारोहण के लिए पहुंचे हुए थे, तभी झंडे वाले पाइप में करंट आ गया, जिसकी चपेट में स्कूली बच्चे आ गए. डॉक्टरों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल में आए इन बच्चों में से एक की मौत हो चुकी है जबकि अन्य बच्चों का इलाज किया जा रहा है. जिले में हड़कंप मच गया:- इस दर्दनाक घटना के बाद बक्सर जिले में हड़कंप मच गया है, वही बच्...

BOB Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बम्पर भर्ती, यहाँ देखें भर्ती सम्बंधी डिटेल्स

UPAT NEWS डेस्क:- बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज और ग्रामीण कृषि बैंकिंग विभाग में भर्ती निकली है. इसके तहत 47 एग्री मार्केटिंग ऑफिसर समेत 167 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 27 जनवरी तक बैंक ऑफ़ बड़ौदा की वेबसाइट  bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. वैकेंसी डिटेल्स:- वेल्थ मैनेजमेंट प्रोफेशनल - 58 हेड वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट (निवेश और बीमा) - 1 वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट (निवेश और बीमा) - 28 निवेश अनुसंधान प्रबंधक (पोर्टफोलियो और डेटा विश्लेषण और अनुसंधान) - 2 पोर्टफोलियो रिसर्च एनालिस्ट - 2 एनआरआई वेल्थ प्रोडक्ट्स मैनेजर - 1 उत्पाद प्रबंधक (व्यापार और विदेशी मुद्रा) - 1 ट्रेड रेगुलेशन - सीनियर मैनेजर - 1 उत्पाद प्रमुख-निजी बैंकिंग - 1 ग्रुप सेल्स हेड (वर्चुअल आरएम सेंटर) - 1 प्राइवेट बैंकर - रेडियंस प्राइवेट - 20 आयु सीमा:- हेड वेल्थ स्ट्रेटेजिस्ट (इन्वेस्टमेंट एंड इंश्योरेंस) - 31 से 50 वर्ष वेल्थ स्ट्रेटेजिस्ट (इन्वेस्टमेंट एंड इंश्योरेंस)- 24 से 45 वर्ष इन्वेस्टमेंट रिसर्च मैनेजर (पोर्टफोलियो एंड डाटा एनालिसिस एंड रिसर्च)-- 23 से 35...

Babina Vidhansabha : जाने उम्मीदवारों का शैक्षणिक रिकॉर्ड

UPAT NEWS डेस्क: - बबीना उत्तर प्रदेश का एक विधानसभा क्षेत्र है. 2017 में, यह निर्वाचन क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी द्वारा जीता गया था। उत्तर प्रदेश राज्य के झांसी जिले के अंतर्गत बबीना विधानसभा का सृजन किया गया है। 2017 में, भारतीय जनता पार्टी के राजीव सिंह "परिछा" ने समाजवादी पार्टी के यशपाल सिंह यादव को 16837 मतों के अंतर से हराकर सीट जीती थी। बबीना विधानसभा क्षेत्र झांसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में झांसी लोकसभा (एमपी) सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनुराग शर्मा ने समाजवादी पार्टी के श्याम सुंदर सिंह को 365683 मतों के अंतर से हराया था। 2022 विधानसभा उम्मीदवारों का शैक्षिणिक रिकॉर्ड  बबीना विधानसभ क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने निर्वतमान विधायक राजीव सिंह परिछा को फिर से उम्मीदवार बनाया है. राजीव सिंह परिछा ने दसवीं तक की पढाई की है. स्कूल शिक्षा के बाद उन्होंने पढाई छोड़ कर समाजसेवा को अपना क्षेत्र बनाया था. 2017 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे और जीत हासिल की थी.  वहीँ समाजवाद...

Railway Suspends NTPC Exams: रेलवे करेगा रिजल्‍ट पर पुर्नविचार, एनटीपीसी और श्रेणी-1 की परीक्षाएं स्‍थगित, जांच के लिए कमेटी गठित

UPAT NEWS डेस्क:-आरआरबी एनटीपीसी रिजल्‍ट के बढ़ते विरोध के बाद अब रेलवे ने रिजल्‍ट पर पुर्नविचार का फैसला किया है. बोर्ड ने छात्रों के वॉलेंटियर्स को साथ लेकर एक कमेटी का गठन किया है जो रिजल्‍ट पर पुर्नविचार करेगी. बोर्ड ने RRB NTPC CBT 2 और Group D CBT 1 परीक्षाएं दोनो पर रोक लगा दी है. परीक्षाएं अब रिजल्‍ट पर पुर्नविचार के बाद दोबारा आयोजित की जाएंगी. बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट (RRB NTPC CBT-1 Result) को लेकर युवाओं का विरोध-प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा था. बिहार में एक-दो दिन से लगातार कई स्थानों पर परीक्षार्थियों के द्वारा ट्रेनें रोके जाने और पटरियों को जाम करने की घटनाएं सामने आ रही थीं. पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर सोमवार शाम को तो पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का प्रयोग भी करना पड़ा. मामले को लेकर अज्ञात 500 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. क्या बोले छात्र?:- प्रदर्शन कर रहें छात्रों का कहना है कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती (RRB NTPC Recruitment) सीबीटी-1 के रिजल्ट में जोन वाइज कुल पदों के 20 गुना अभ्यर्थियों...