Skip to main content

जानिए किन-किन राज्यों में खुल रहे 1 फरवरी से स्कूल-कॉलेज, छात्रों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

जानिए किन-किन राज्यों में खुल रहे 1 फरवरी से स्कूल-कॉलेज, छात्रों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

 UPAT न्यूज़ डेस्क:-देश में कोरोना के मामले कम होने के बाद अब एक बार फिर स्कूल खोलने की कवयात शुरू हो गयी है. देश के कई राज्यों ने स्कूलों को खोलने का आदेश भी जारी कर दिया है. राज्यों ने अपने आदेश में कहा है कि स्कूलों में कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.

दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्‍यों में अभी स्‍कूल बंद हैं. कर्नाटक और उत्‍तराखंड ने सोमवार (31 जनवरी) से स्‍कूल खोलने का फैसला किया है. फरवरी से हरियाणा, राजस्‍थान, तमिलनाडु जैसे राज्‍यों में स्‍कूल खुल रहे हैं. तेलंगाना में अभी स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं है. इस बीच, केंद्र सरकार की ओर से स्‍कूल खोलने को लेकर एडवायजरी जारी की जा सकती है. हालांकि स्‍कूल खोलना है या नहीं, इसपर अंतिम फैसला राज्‍य सरकारों/स्‍थानीय प्रशासन पर छोड़ा जाएगा.

उत्तर प्रदेश में 6 फरवरी तक ऑनलाइन होंगी पढ़ाई:-

महाराष्ट्र में 24 जनवरी से पहली से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुल चुके हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में 06 फरवरी 2022 तक स्कूल बंद रखने का ऐलान किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि स्कूल बंद रखने की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और कुछ शर्तों के साथ फिर से स्कूल खोलने की उम्मीद की जा सकती है. वहीं मध्य प्रदेश में 31 जनवरी तक स्कूल बंद हैं. 31 जनवरी को समीक्षा बैठक की जाएगी, जिसमें 1 फरवरी से स्कूल खोलने पर फैसला लिया जा सकता है.

गुरुग्राम में 1 फरवरी से खुलेंगे स्कूल:-

गुरुग्राम में कक्षा 10 और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए 1 फरवरी से स्कूल खुल जाएंगे. जिलाधिकारी के मुताबिक, कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑफ़लाइन कक्षाएं फिर से शुरू की जा रही है. केवल टीकाकरण वाले छात्रों को ही कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी. अन्य छात्र ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं. ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेना वैकल्पिक है और माता-पिता की सहमति अनिवार्य है.:-

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने ट्वीट किया था, ‘हरियाणा सरकार ने 1 फरवरी, 2022 से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है.

तमिलनाडु में कॉलेज और विश्वविद्यालय 1 फरवरी से खुलेंगे:-

तमिलनाडु में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 1 फरवरी से फिर से खोल दिए जाएंगे. स्कूलों को कक्षा 1 से 12 तक के लिए फिर से खोल दिया जाएगा. इस बीच, प्ले स्कूल, एलकेजी और यूकेजी बंद रहेंगे. राज्य सरकार ने गुरुवार 27 जनवरी को घोषणा की. राज्य में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी. स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने पहले कहा था कि बोर्ड परीक्षा से पहले पहली रिवीजन परीक्षा जनवरी में और दूसरी रिवीजन परीक्षा मार्च में होगी. अतिरिक्त कक्षाएं एक सप्ताह पहले आयोजित किए जाने की संभावना है क्योंकि नवंबर से भारी बारिश के कारण स्कूल बंद थे.

चंडीगढ़ के कॉलेज 1 फरवरी से खुलेंगे:-

चंडीगढ़ के स्कूल और कॉलेज 1 फरवरी, 2022 से कुछ छात्रों के लिए फिर से खुलेंगे. चंडीगढ़ प्रशासन ने COVID प्रतिबंधों में ढील दी है और केवल कक्षा 10 से 12 के छात्रों के लिए स्कूलों में ऑफ़लाइन क्लासेस फिर से शुरू करने की अनुमति दी है, जबकि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों पर कोई प्रतिबंध नहीं है. चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में स्थिति में सुधार के साथ कई COVID प्रतिबंधों में ढील दी है. प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में ऑफलाइन कक्षाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति देने के साथ ही कोचिंग संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.

दिल्ली में स्कूल खोलने पर अभी फैसला नहीं:-

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू (Delhi Weekend Curfew Lifted) तो खत्म कर दिया गया है लेकिन अभी स्कूल खोलने का फैसला नहीं किया गया ह. राज्य सरकार के साथ पैरेंट्स की बैठक में स्कूल खोलने को लेकर सहमति बनी थी लेकिन DDMA ने इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि अब अगले महीने राज्य में स्कूल खोलने को लेकर कोई फैसला हो सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का‌‌ ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...

UP Scholarship Scheme 2022 : सीधे खाते में आनी शुरू हुई स्कॉलरशिप, अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो करें ये काम

UPAT न्यूज़ डेस्क :- UP Scholarship Scheme 2022 : प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 (Pre-Matric and Post-Matric Scholarship 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणियों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति प्रदान करती है। ये छात्रवृत्तियां आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाती हैं। इन सभी स्कॉलरशिप को सामूहिक रूप से UP Scholarship Scheme के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए एक अलग पोर्टल सक्षम भी शुरू किया है। यहां हम वर्तमान UP Scholarship Scheme 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ से संबंधित सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2022 ( UP Scholarship Scheme 2022) की पेशकश योगी सरकार के तीन विभागों समाज कल्याण विभाग, राज्य पिछड़ा कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा की जा रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 1...

LU : विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से शुरू होंगी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम जारी

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई लखनऊ विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों की स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं. मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है. जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी तीसरे सेमेस्टर (बीए तीसरे सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीएससी पांचवें सेमेस्टर (बीए पांचवें सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 02 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी. बीए तीसरे सेमेस्टर ( मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीए पांचवें सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 08 अ...