UPAT न्यूज डेस्क:- काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही में आज दिनांक 22 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एन डोंगरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । सभी छात्र छात्राएं महाविद्यालय से निकलकर नगर का भ्रमण करते हुए, छोड़ो अपने सारे काम सबसे पहले करो मतदान। आधी रोटी खाएंगे वोट डालने जाएंगे। जैसे नारे लगाते हुए नगर का भ्रमण करते हुए वापस महाविद्यालय में आए। तत्पश्चात महाविद्यालय में एक बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ वालकेश्वर ने लोकतंत्र के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। दूसरे वक्ता डॉ सूर्यनाथ खरवार ने बताया लोकतंत्र से वन तंत्र को हटाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज आवश्यकता है हम सही प्रत्याशी का चुनाव करके उसे विजई बनाएं । कार्यक्रम अधिकारी डॉ कामिनी वर्मा ने कहा लोकतंत्र में एक वोट का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए। डॉ मोनिका सरोज ने छात्र छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया ।डॉ विनय मिश्र ...