UPAT न्यूज़ डेस्क:- दिल्ली यूनिवर्सिटी जल्दी ही ऑफलाइन क्लासेस फिर से शुरू करने की योजना बना रही है. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी डीडीएमए की मीटिंग के बाद जल्द ही इस फैसला आने की उम्मीद है. डीयू के अधिकारियों की मानें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी को जल्दी ही दोबारा खोला जा सकता है और इस बारे में डिटेल्ड आर्डर भी शीघ्र ही जारी किया जाएगा. बता दें कि दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों की संख्या कम होने के बाद डीडीएमए ने कॉलेज और यूनिवर्सिटीज खोलने की परमीशन दे दी थी. सभी शैक्षिक संस्थानों में अब ऑफलाइन क्लासेस शुरू की जा सकती हैं. कॉलेज में आ सकते हैं सभी कक्षा के छात्र एक साथ स्कूलों में ऑफलाइन क्लासेस शुरू करने के लिए अलग नियम हैं लेकिन कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में सभी क्लासेस को फिर से शुरू किया जा सकता है और एक साथ सभी छात्रों को बुलाया भी जा सकता है. बस कोविड गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य है. हालांकि ये निर्णय कॉलेज द्वारा ही लिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डीयू के अधिकारी चाहते हैं कि जल्द ही छात्रों को ऑफलाइन क्लासेज और लेक्चर्स के लिए बुलाया जाए ताकि ऑनलाइन क्लासेस क...