Skip to main content

Posts

Showing posts with the label परीक्षा परिणाम

UGC NET Result 2021-2022: UGC NET रिजल्ट किसी भी वक्त होगा जारी! यहाँ जाने कितना रहेगा कटऑफ एवं डाउनलोड स्टेप्स

UGC NET Result 2021-2022: UGC NET रिजल्ट किसी भी वक्त होगा जारी! यहाँ जाने कितना रहेगा कटऑफ एवं डाउनलोड स्टेप्स UPAT न्यूज़ डेस्क:- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट (UGC NET Result 2021-2022) जल्द जारी किया जाएगा. गौरतलब है कि परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर 2021 से 5 जनवरी 2022 तक 3 चरणों में किया गया था. जिसके बाद उम्मीदवारों को परीक्षा के परिणाम का इंतजार है. हालांकि अभी तक परीक्षा के रिजल्ट की तारीखों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि NTA 2 से 3 दिन के अंदर रिजल्ट जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 10 फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा. हालांकि अभी रिजल्ट जारी करने की तारीखों को लेकर यूजीसी की तरफ से कोई एलान नहीं किया गया है. परीक्षा में उम्मीदवारों का सफल होना क्वालीफाई अंक और कटऑफ अंकों के आधार पर तय किया जाएगा. अनारक्षित वर्ग के छात्...

UPPSC हो जाइए तैयार...यूपी लोक सेवा आयोग अब तेज करने जा रहा भर्ती प्रक्रिया, फरवरी में निकलेगी इन पदों पर कई वैकेंसी

UPAT न्यूज़:- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच नई भर्तियां निकालकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके तहत फरवरी महीने में शिक्षा, चिकित्सा विभाग में अलग-अलग पदों की भर्ती निकालकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भर्ती निकालने के लिए अधियाचन निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस बीच 19 जनवरी को भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी के 16 व उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग में तीन पदों की भर्ती निकालकर आनलाइन आवेदन ले रहा है। फिर 21 जनवरी को स्टाफ नर्स (पुरुष) परीक्षा 2017 के तहत 548 पदों का पुनर्विज्ञापन निकाला है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2022 के लिए परीक्षा कैलेंडर में मार्च से सितंबर तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। इन सात महीनों में 18 परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं, आठ व 22 मई, 19 व 22 मई, तीन, आठ, नौ व 11 जुलाई, 11 सितंबर, नौ व 16 अक्टूबर, सात नवंबर, चार व 18 दिसंबर की तारीखें आरक्षित हैं। आरक्षित तारीखों में नई ...

परीक्षा परिणाम पर चौकाने वाला मामला, छात्रों को मिले 70 में 89 नंबर, देखें क्या है मामला

UPAT NEWS:- ऐसा कभी किसी ने सुना है कि किसी छात्र को पूर्णांक से भी ज्यादा नंबर मिले हो. इसका जवाब शायद न ही होगा. लेकिन बैंगलोर विश्वविद्यालय (Bangalore University) से चौकाने वाली खबर आई है. यहां पर कई छात्रों को पूर्णांक से भी ज्यादा नंबर मिले हैं. इस घटना के सामने आने के बाद से ही विश्वविद्यालय के छात्र चौंक गए है. छात्रों को सोमवार को बीकॉम के घोषित नतीजों में 70 में से 89 नंबर पाने की घटना सामने आई है. नंबर पाने की अजीब घटना आई सामने बैंगलोर विश्वविद्यालय (Bangalore University) में जिन छात्रों ने पर्यटन एजेंसी और टूर ऑपरेटर संगठन विषय चुना था, उनके परीक्षा परिणाम में नंबर पाने को लेकर अजीब घटना सामने आई है. सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर बीए/बीकॉम के परीक्षा परिणाम जारी किए गये थे. नया सिलेबस 2015-16 आया था इस पर विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों ने कहा कि लगभग 500 छात्रों ने इस विषय को चुना था और परीक्षा अगस्त 2021 में 70 अंकों के लिए आयोजित की गई थी. सूत्र के मुताबिक, नया सिलेबस और मार्क्स पैटर्न 2015-16 में लाया गया था. बताया गया कि इससे पहले, परीक्षा 100 अंकों के लिए आयो...

UPTET Exam 2021: जाने कब जारी होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर-की और परीक्षा परिणाम

UPAT NEWS डेस्क :-उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 18 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. गौरतलब है कि इससे पहले 28 नवंबर को यह परीक्षा प्रस्तावित थी लेकिन पेपर आउट होने के चलते परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी. इसके बाद यह परीक्षा 23 जनवरी को सकुशल संपन्न हुई. आप को बता दें उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तरकुंजी 27 जनवरी को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट पर जारी हो जाएगी. 1 फरवरी तक उत्तरकुंजी पर ऑनलाइन आपत्तियां ली जाएंगी. 23 फरवरी को विषय विशेषज्ञ की समिति की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम उत्तरमाला वेबसाइट पर जारी हो जाएगी. परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 25 फरवरी को परिणाम जारी किया जाएगा. परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से लिखित परीक्षा की उत्तरमाला बृहस्पतिवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. इसके बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी अभ्यर्थियों से जारी उत्तरमाला पर एक फरवरी तक ऑनलाइन आपत्तियां लेंगे. इसके बाद प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञ की समिति गठित करके 21 फरव...