UPAT न्यूज़: – महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होंगी। पीजी प्रथम, तृतीय, पंचम व अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इसकी सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। वाराणसी समेत पांच जिलों के 74 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा का टाइम टेबल 14 मार्च तक जारी होने की उम्मीद है। पीजी सेमेस्टर परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी होने के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। 20 मार्च तक परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर वंशीधऱ पांडेय ने बताया कि वाराणसी के साथ ही चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र में करीब 55 सेंटर प्रस्तावित हैं। इनकी संख्या घट-बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि परीक्षा 27 मार्च से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा के लिए वाराणसी समेत पांच जिलों में कुल 40 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों को परीक्षा के तत्काल बाद लिखित उत्तर पुस्तिकाएं नोडल केंद्र (संकलन) केंद्र में जमा करानी होगी। बताया कि परीक्षा के बाद जल्द से जल्द उत...