Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2022

पूर्वांचल विश्वविद्यालय: बीए, बीएससी और बीकाम प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं 14 मार्च से, डेढ़ घंटे का होगा पेपर

UPAT न्यूज डेस्क:- 30 मार्च को अर्थशास्त्र, संस्कृत और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा होगी। 31 मार्च को गृह विज्ञान, प्राचीन इतिहास और दर्शनशास्त्र की परीक्षा होगी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के बीए, बीएससी और बीकाम भाग एक प्रथम सेमेस्टर वर्ष 2022 की सेमेस्टर परीक्षाएं 14 मार्च से प्रस्तावित हैं। परीक्षाएं तीन पाली में कराई जाएगी। सभी विषयों के पेपर डेढ़ घंटे के होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 से 9.30 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा 11.30 एक बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षाएं 3 बजे से 4.30 बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षाएं दो अप्रैल तक चलेंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया है। महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि तय तिथि पर परीक्षाएं कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा की परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। पूविवि की ओर जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन 14 मर्चा को पहली पाली में मा...

मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

UPAT न्यूज़ डेस्क:- काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही में आज दिनांक 22 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एन डोंगरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । सभी छात्र छात्राएं महाविद्यालय से निकलकर नगर का भ्रमण करते हुए, छोड़ो अपने सारे काम सबसे पहले करो मतदान। आधी रोटी खाएंगे वोट डालने जाएंगे। जैसे नारे लगाते हुए नगर का भ्रमण करते हुए वापस महाविद्यालय में आए। तत्पश्चात महाविद्यालय में  एक बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ वालकेश्वर  ने लोकतंत्र के  इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। दूसरे वक्ता डॉ सूर्यनाथ खरवार ने बताया लोकतंत्र से वन तंत्र को हटाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज आवश्यकता है हम सही प्रत्याशी का चुनाव करके उसे विजई बनाएं । कार्यक्रम अधिकारी डॉ कामिनी वर्मा ने कहा लोकतंत्र में एक वोट का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए। डॉ मोनिका सरोज ने छात्र छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया ।डॉ व...

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही मे मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

UPAT न्यूज डेस्क:-  काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही में आज दिनांक 22 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एन डोंगरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । सभी छात्र छात्राएं महाविद्यालय से निकलकर नगर का भ्रमण करते हुए, छोड़ो अपने सारे काम सबसे पहले करो मतदान। आधी रोटी खाएंगे वोट डालने जाएंगे। जैसे नारे लगाते हुए नगर का भ्रमण करते हुए वापस महाविद्यालय में आए। तत्पश्चात महाविद्यालय में एक बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ वालकेश्वर ने लोकतंत्र के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। दूसरे वक्ता डॉ सूर्यनाथ खरवार ने बताया लोकतंत्र से वन तंत्र को हटाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज आवश्यकता है हम सही प्रत्याशी का चुनाव करके उसे विजई बनाएं । कार्यक्रम अधिकारी डॉ कामिनी वर्मा ने कहा लोकतंत्र में एक वोट का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए। डॉ मोनिका सरोज ने छात्र छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया ।डॉ विनय मिश्र ...

UP Scholarship Scheme 2022 : सीधे खाते में आनी शुरू हुई स्कॉलरशिप, अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो करें ये काम

UPAT न्यूज़ डेस्क :- UP Scholarship Scheme 2022 : प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 (Pre-Matric and Post-Matric Scholarship 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणियों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति प्रदान करती है। ये छात्रवृत्तियां आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाती हैं। इन सभी स्कॉलरशिप को सामूहिक रूप से UP Scholarship Scheme के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए एक अलग पोर्टल सक्षम भी शुरू किया है। यहां हम वर्तमान UP Scholarship Scheme 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ से संबंधित सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2022 ( UP Scholarship Scheme 2022) की पेशकश योगी सरकार के तीन विभागों समाज कल्याण विभाग, राज्य पिछड़ा कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा की जा रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 1...

काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय में छात्रों ने सोमवार को ज्ञापन प्राचार्य को सौंपकर माइनर (वैकल्पिक) विषय के आवेदनों को पूर्ण कराने की मांग की।

UPAT न्यूज़ डेस्क:- छात्र धीरज कुमार दुबे ने आरोप लगाया कि शिक्षण सत्र 2022 के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में हर बार छात्र-छात्राओं को माइनर विषय के लिए पोर्टल पर आवेदन करने का मौका दिया जाता रहा है, लेकिन इस बार पोर्टल पर माइनर विषय का विकल्प नहीं रहने से आवेदन करने में परेशानी हो रही है। पोर्टल में आई तकनीकी गड़बड़ी को दूर कराने पर ही छात्रों की नाराजगी दूर होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में  अंबुुज तिवारीअमन सिंह, तनु सिंह, अनुज पाठ, शुभम उपाध्याय, शिव कुमार यादव, हर्ष शुक्ला आदि शामिल रहे। उधर, प्राचार्य पीएन डोंगरे ने बताया कि छात्रों की तरफ से पोर्टल से संबंधित शिकायत को लेकर ज्ञापन दिया गया है। समस्या दूर करने की कोशिश की जाएगी।

जनपद के तीनों विधानसभा में कुल कुल कितने प्रत्याशी वैद्य जानिए -:

UPAT न्यूज डेस्क:-  जनपद के तीनों विधानसभा में कुल 31 प्रत्याशी वैध विधानसभा भदोही 12, ज्ञानपुर 12, औराई 7 सहित कुल 31 प्रत्याशी पाये गये वैध कुल नामांकन 62 में से कुल 31 प्रत्याशी रहें वैध भदोही 18 फरवरी 2022ः- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्टेªट आर्यका अखौरी के मार्ग दर्शन में तीनों विधानसभाओं के नामांकन कक्ष में मा0 प्रेक्षकगणों एवं रिटर्निग आफिसर के द्वारा नामांकन बाद नाम निर्देशन की जॉच स्कूटनी की गयी। नामनेशन के समय कुछ प्रपत्रों के अपूर्ण एवं कमियों पर डाक्यूमेंट के चेकलिस्ट में दर्शाये गये कमियों के बावजूद भी आज स्कू्रटनी के दिन भी कुछ उम्मीदवारों ने उसको पूर्ण नही कर पाये। नामांकन प्रपत्रों के जॉच में कई प्रत्याशियों द्वारा कई कालम अधूरें/छूटे रहे तथा कई निर्देशों में लागू नही या शून्य लिखना था वह कालम भी सही से नही भरा गया था। प्रत्याशियों के शपथ पत्र में कई कमियों के साथ कही-कही पर हस्ताक्षर नही हुआ था। उपरोक्त कमियों के आलोक में जॉच समिति ने आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए कई अभ्यर्थियों का नामांकन अवैध किया। 392-भदोही विधानसभा के मा0 प्रेक्षक डॉ0 मो...

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही द्वारा आयोजित रक्तदान

UPAT न्यूज़ डेस्क:- काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही द्वारा आयोजित श्वैक्षिक रक्तदान शिविर के मोर माटी मोर देश के बैनर तले पुलवामा में हुए आतंकी हमले मा भारती के 50 से भी ज्यादा सुरविरो ने आज के ही दिन 14/02/2019 प्राणों का बलिदान दे दिया था उन मा भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही के प्रांगण में स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया  REPUBLIC LIVE WHEN PUBLIC GAVE  इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने रक्तदान देने वाले छात्रों को रक्तदान प्रमाणपत्र वितरित किया और उनके भविष्य को उज्जवल होने की कामना की रक्तदान शिविर के संयोजक:-  सौरभ मिश्रा , , हरिकिशन शुक्ला ,विमल मिश्रा ,शाश्वत मालवी इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ कामिनी वर्मा, डॉ मोनिका सरोज डॉक्टर संतोष आर्य आदि उपस्थित रहे.डॉक्टर कामिनी वर्मा ने बताया रक्तदान महादान है यह मरणासन्न व्यक्ति को जीवन देने वाला है, इसलिए जीवन में रक्त...

UP Scholarship Status : आ गया UP स्कालरशिप का नया स्टेटस , सभी के फॉर्म District Scholarship Committee से वेरीफाई

UPAT न्यूज़ डेस्क:- UP Scholarship छात्रों लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ गई है , यदि आपने स्कालरशिप का फॉर्म भरा है , और अभी तक आपकी स्कालरशिप नहीं आई है तो, आप अपना नया स्टेटस जरुर चेक कर ले , जो की अभी UP Scholarship Status जारी हुआ है | UP Scholarship New Status 2022 आप सभी को पता है UP स्कालरशिप का Status 8 फरवरी 2022 को जारी हुआ था , जिसमे बहुत से छात्रो का स्टेटस में , उनका फॉर्म स्कालरशिप कमेटी से वेरीफाई नहीं हुआ था और उनके स्टेटस में बहुत सारी गलतियाँ थी ,लेकिन इस नए स्टेटस में सभी चीजो का सुधार हो गया है, साथ की साथ उनका फॉर्म स्कालरशिप विभाग से भी वेरीफाई हो गया है | अब सभी छात्रो की स्कालरशिप 14 फरवरी 2022 तक आ जाएगी , आप सभी लोग अपने स्कालरशिप का स्टेटस जरुर चेक करें |क्योकि इस बार सभी स्टूडेंट्स की स्कालरशिप आएगी | नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना स्कालरशिप का स्टेटस चेक कर सकते है | http://scholarship.up.gov.in/status2122.aspx How To Chek Scholarship Status 2022 उत्तर प्रदेश के स्कॉलरशिप के सभी छात्रों का स्टेटस आज जारी कर दिया गया है इस कारण विभाग ने आज ही सभी छात्रों ...

IAS Success Story: यूपीएससी में घर बैठे कैसे हासिल करें सफलता?

IAS Success Story: यूपीएससी में घर बैठे कैसे हासिल करें सफलता? Success Story Of IAS Topper Prerna Singh: कोरोना महामारी का दौर चल रहा है और ऐसे में तमाम कैंडिडेट यूपीएससी (UPSC) की तैयारी घर बैठकर कर रहे हैं. लेकिन अधिकतर लोगों को यह नहीं पता होता कि इसका सही तरीका क्या है. आज आपको आईएएस अफसर प्रेरणा सिंह (Prerna Singh ) की कहानी बताएंगे, जिन्होंने सटीक रणनीति और कड़ी मेहनत की बदौलत इस परीक्षा में सफलता हासिल कर ली. उन्होंने बहुत ही सटीक रणनीति अपनाई जो काफी कारगर रही. चलिए आपको इस रणनीति और प्रेरणा के सफर के बारे में बता रहे हैं.  इस तरह बेस करें मजबूत  प्रेरणा सिंह के मुताबिक सबसे पहले उम्मीदवारों को कक्षा 6 से लेकर 12 तक की एनसीईआरटी की किताबें पढ़नी चाहिए. अगर ज्यादा समय ना हो तो कक्षा 9 से 12 तक की किताबें जरूर पढ़ें. इस तरह सभी उम्मीदवार अपना बेस मजबूत कर सकते हैं. जब आपकी बेसिक्स क्लियर हो जाए उसके बाद अपने सिलेबस के अनुसार किताबों को गहराई से पढ़ें. आप अपनी इच्छा के अनुसार एक शेड्यूल बनाएं और हर दिन उसी के अनुसार पढ़ाई करें. उनके मुताबिक घर बैठकर ज्यादा से ...

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर क्विज, प्रतिभागियों को दिया जाएगा ई प्रमाणपत्र, प्रतिभाग के लिए क्लिक करें

UPAT न्यूज़ डेस्क:- उत्तर प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों में चल रहे चुनाव को देखते हुए  जुहारी देवी गर्ल्स पी० जी० कॉलेज, कानपुर द्वारा मतदान एवं मतदाता जागरूकता के प्रति उत्साह एवम सजगता हेतु "ऑनलाइन क्विज" का आयोजन कर रहा है।  है।    ई एल सी नोडल अधिकारी  डॉ० कल्पना गौड़ ने बताया कि क्विज में 50% से अधिक प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को ईमेल के माध्यम से *ई-प्रमाण पत्र* प्रदान किया जाएगा। क्विज़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु नीचे दिए गए लिंक से प्रतिभाग करें एवं ई- प्रमाण पत्र भी प्राप्त करें।लिंक

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का‌‌ ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...

UGC NET Result 2021-2022: UGC NET रिजल्ट किसी भी वक्त होगा जारी! यहाँ जाने कितना रहेगा कटऑफ एवं डाउनलोड स्टेप्स

UGC NET Result 2021-2022: UGC NET रिजल्ट किसी भी वक्त होगा जारी! यहाँ जाने कितना रहेगा कटऑफ एवं डाउनलोड स्टेप्स UPAT न्यूज़ डेस्क:- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट (UGC NET Result 2021-2022) जल्द जारी किया जाएगा. गौरतलब है कि परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर 2021 से 5 जनवरी 2022 तक 3 चरणों में किया गया था. जिसके बाद उम्मीदवारों को परीक्षा के परिणाम का इंतजार है. हालांकि अभी तक परीक्षा के रिजल्ट की तारीखों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि NTA 2 से 3 दिन के अंदर रिजल्ट जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 10 फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा. हालांकि अभी रिजल्ट जारी करने की तारीखों को लेकर यूजीसी की तरफ से कोई एलान नहीं किया गया है. परीक्षा में उम्मीदवारों का सफल होना क्वालीफाई अंक और कटऑफ अंकों के आधार पर तय किया जाएगा. अनारक्षित वर्ग के छात्...

BHU : आफलाइन कक्षाओं की मांग को लेकर छात्रों ने कुलपति आवास का किया घेराव, मुंह पर काली पट्टी बांध धरना

UPAT न्यूज़ डेस्क:- बीएचयू में ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा. कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठे छात्रों ने बातें न सुनने के विरोध में मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना है कि ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू होने तक धरना जारी रहेगा. क्याबीएचयू में ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा. कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठे छात्रों ने बातें न सुनने के विरोध में मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना है कि ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू होने तक धरना जारी रहेगा. क्या हैं मामला?- बीएचयू विश्वविद्यालय को पूरी तरह से खोलने जाने और छात्रावासों के आवंटन की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को कुलपति आवास का घेराव किया. विश्वविद्यालय प्रशासन की नीतियों के विरुद्ध मुंह पर काली पट्टी बांध छात्र अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ गये हैं. उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन त्वरित निर्णय ले एवं इस सम्बंध में विद्यार...

AU : इस तारीख से ऑफलाइन संचालित होंगी कक्षाएं, विश्वविद्यालय ने जारी किया नोटिस

AU : इस तारीख से ऑफलाइन संचालित होंगी कक्षाएं, विश्वविद्यालय ने जारी किया नोटिस UPAT न्यूज़ डेस्क:- पूरब ऑक्सफोर्ड के नाम से विख्यात इलाहाबाद केंद्रीय विवि की पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाएं 9 फरवरी से ऑफलाइन मोड में संचालित की जाएंगी. वहीं, स्नातक की परीक्षाएं 14 फरवरी से संचालित की जाएंगी. विवि की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय पीआरओ डॉ. जया कपूर की ओर से जारी सूचना के अनुसार परास्नातक के लिए सभी कक्षाओं का शिक्षण 08 फरवरी तक ऑनलाइन मोड में जारी रहेगा. 09 फरवरी से नियमित ऑफलाइन कक्षाएं संचालित होंगी. इसके अलावा स्नातक के लिए सभी कक्षाओं का शिक्षण 13 फरवरी तक ऑनलाइन मोड में होगा. फिर 14 फरवरी से कक्षाएं नियमित ऑफलाइन मोड में संचालित की जाएंगी. जारी आदेश के मुताबिक अब शोधार्थियों को पहले की तरह ऑफलाइन मोड में काम करने की अनुमति दे दी गई है. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी फैमिली के संस्थापक व पुराछात्र अंकित द्विवेदी ने कहा कि परीक्षाओं के बाबत इसी सप्ताह निर...

LU : विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से शुरू होंगी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम जारी

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई लखनऊ विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों की स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं. मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है. जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी तीसरे सेमेस्टर (बीए तीसरे सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीएससी पांचवें सेमेस्टर (बीए पांचवें सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 02 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी. बीए तीसरे सेमेस्टर ( मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीए पांचवें सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 08 अ...

Hijab : शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, मध्यप्रदेश में भी बैन होगा हिजाब

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कर्नाटक में हिजाब (Hijab) विवाद अभी थमा नहीं है, अब मध्यप्रदेश में हिजाब (Hijab) को लेकर नया मोड़ सामने आ गया है. मध्यप्रदेश में हिजाब पहनने पर बैन लगाया जायेगा. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह ने कहा कि स्कूलों में हो केवल ड्रेस कोड लागू. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. हम अनुशासन को प्राथमिकता देंगे, इसलिए स्कूलों में सभी विद्यार्थियों का एक ड्रेस कोड होगा. मध्यप्रदेश में बैन होगा हिजाब हिजाब (Hijab) को लेकर विवाद देश में बढ़ता ही जा रहा है. कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने भी हिजाब पर बैन लगाने का फैसला किया है. कर्नाटक में कॉलेज में हिजाब पहनने को लेकर मुस्लिम लड़कियों की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. कर्नाटक में हिजाब पर प्रदर्शन जारी आज सुबह कर्नाटक के उडुपी कॉलेज में हिजाब पहनकर लड़कियों ने विरोध प्रदर्शन किया. इसके जवाब में कुछ छात्रों ने भगवा गमछा गले में डालकर जमकर नारेबाजी की है. दोनों तरफ से जबरदस्त तरीके से नारेबाजी की गई. यहां शुरू हुआ था बवाल बता दें कि दरअसल, कर्नाटक में हिजाब पर विवाद जारी है, इस विवाद की शुरुआत 1 जनवरी को ...

Hijab Case: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले लड़कियों का प्रदर्शन, जवाब में भगवा पहनकर स्टूडेंट ने की नारेबाजी

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कर्नाटक में हिजाब (Hijab Case) विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हो रही है. मंगवार को कर्नाटक उडुपी के कॉलेज में हिजाब पहनकर लड़कियों ने विरोध प्रदर्शन किया. इसके जवाब में कुछ छात्रों ने भगवा गमछा गले में डालकर जमकर नारेबाजी की है. दोनों तरफ से जबरदस्त तरीके से नारेबाजी की गई. सुनावई के दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा कि हम तर्क से और कानून से चलते हैं. जुनून या भावनाओं से नहीं. संविधान जो कहता है, हम उस पर चलेंगे, संविधान मेरे लिए भगवद गीता है. भगवा स्कार्प पहने छात्रों ने की नारेबाजी मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में प्रदर्शन शुरू हो गया. हिजाब (Hijab) पहनी छात्राओं के विरोध प्रदर्शन के बीच कुछ भगवा स्कार्प पहने छात्र आ गए और जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे. देखते ही देखते प्रदर्शन तेज हो गया. हाईकोर्ट में सुनवाई जारी एक तरफ जहां पर हाईकोर्ट में मामले पर सुनवाई चल रही है. दूसरी तरफ कॉलेज में भगवा पहने छात्रों और हिजाब पहने लड़कियाँ विरोद प्रर्दशन के बीच आमने सामने आ गए. कर्नाटक में इस ...

शांतिश्री धूलिपुडी के नियुक्ति पर बीजेपी सांसद ने उठाया सवाल, विवादित ट्वीट पर मचा बवाल

UPAT न्यूज़ डेस्क:- शिक्षा मंत्रालय ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित को नया कुलपति नियुक्त किया है. वह संस्था की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला होंगी. बता दें कि उनकी नियुक्ति की घोषणा के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर उनके नाम के एक ट्विटर हैंडल( @SantishreeD ) से किये गये पुराने विवादास्पद ट्वीट्स को लेकर अब हंगामा मचा हुआ है. दरअसल इन ट्वीट्स में जामिया मिलिया इस्लामिया और सेंट स्टीफंस कॉलेज को “सांप्रदायिक परिसर” कहा गया था. इस हैंडल के जरिए भारतीय ईसाइयों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था. इसके अलावा नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं को “मानसिक रूप से बीमार जिहादी” के रूप में बताया था. हालांकि जब इसको लेकर बवाल बढ़ा तो इसे डिलीट कर दिया गया. बीजेपी सांसद ने प्रेस रिलीज को लेकर नियुक्ति पर उठाये सवाल :- बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने जेएनयू की नई कुलपति की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज़ पर चुटकी ली है. ट्वीट करके वरुण गांधी ने कहा है कि नई जेएनयू वीसी की ये प्रेस विज्ञप्ति अशिक्षा की एक प्रदर्शनी है. उन्होंने कहा कि इस प्रेस रिलीज़...

SBI SCO Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, यहाँ करें आवेदन

UPAT न्यूज डेस्क:- बैंक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 48 एससीओ के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी. जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर होगी भर्तियां:- भारतीय स्टेट बैंक एससीओ भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर (नेटवर्क सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट) और असिस्टेंट मैनेजर (राउटिंग और स्विचिंग) के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 48 है. उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा. इस तारीख को होगी परीक्षा:- एसबीआई भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 20 मार्च, 2022 को किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 5 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे. उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह तारीखें अस्थाई है, इनमें परिस्थितियों के अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है. शैक्षणिक योग्यता:- इस भर्ती क...

Board Exam 2022: महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए क्वेश्चन बैंक जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPAT न्यूज़ डेस्क:- महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी और एचएससी परीक्षा 2022 मार्च- अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT), महाराष्ट्र ने छात्रों की तैयारी के लिए प्रश्न बैंक जारी कर दिए हैं। जो छात्र इस साल महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा अलग-अलग तारीखों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जानी वाली महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 में उपस्थित होने वाले हैं, वे बेहतर तैयारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट maa.ac.in से प्रश्न बैंक (Question Banks) डाउनलोड कर सकते हैं।  महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) ने ट्विट कर कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को राज्य बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के लिए, @scertmaha विषयवार प्रश्न बैंक प्रदान करेगा। ये maa.ac.in पर उपलब्ध होंगे, छात्रों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ये प्रश्न बैंक छात्रों को उनके स्व-अध्ययन में मदद करेंगे, परीक्षा पैटर्न को समझेंगे और होने वाली परीक्षाओं के लिए उनकी तैयारी को बेहतर ...

JNU की पहली महिला कुलपति बनीं प्रोफेसर शांतिश्री, यहाँ जानिए कौन हैं प्रो. शांतिश्रि

UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश की प्रतिष्ठित संस्थान जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी को पहली महिला वाइस चांसलर मिल गई है. प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपड़ी को जेएनयू की पहली महिला वीसी बनाया गया है. धूलिपड़ी अभी सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं. धूलिपड़ी को एम. जगदीश कुमार के स्थान पर कुलपति बनाया गया है जिनको विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का चेयरमैन बनाया गया है. 26 जनवरी 2021 को जगदीश कुमार का कार्यकाल खत्म हो गया था और तब से वे कार्यवाहक कुलपति के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे. धूलिपड़ी का कार्यकाल पांच साल का होगा और यह समय उनके काम संभालने के दिन से शुरू होगा. जेएनयू की होंगी 13वीं कुलपति:- शांतिश्री जेएनयू की 13वीं कुलपति होंगी. वह प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार की जगह लेंगी, जिन्हें अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पिछले साल जेएनयू के कुलपति के तौर पर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद से एम जगदीश कुमार कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे. जेएनयू की रही हैं पूर्व छात्र:- शांतिश्री जेएनयू की पूर्व छात्रा है...

UP Election 2022: पहले चरण के चुनाव में 15 प्रत्याशी अंगूठा छाप, 125 प्रत्याशी 8वीं पास

UPAT न्यूज डेस्क:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. चुनाव के लिए अब सब कुछ साफ हो चुका है. पहले चरण के चुनाव में उम्मीदवारों की ओर से फाइल किए गए हलफनामे के आधार पर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे. एडीआर की ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि पहले चरण के चुनाव के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों में से 125 प्रत्याशी आठवीं तक पढ़े हैं और 15 ने तो खुद को ‘निरक्षर’ बताया है. 615 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण एडीआर यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अनुसार, चुनाव में 70 से अधिक उम्मीदवारों की आयु 60 वर्ष से अधिक है. एडीआर ने उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधानसभा सीटों से राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के 615 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है. पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होने वाले हैं. 12 प्रत्याशियों ने अपनी शिक्षा का ब्यौरा नहीं दिया एडीआर के अनुसार, 15 उम्मीदवार निरक्षर हैं, 38 साक्षर हैं, 10 उम्मीदवार पांचवी तक पढ़े हैं, 62 8वीं तक पढ़े हैं, 65 ने 10वीं और 102 ने ...

Delhi University : यूनिवर्सिटी जल्द शुरू करेगी ऑफलाइन क्लासेज, जानिए क्या होंगे नियम

UPAT न्यूज़ डेस्क:-  दिल्ली यूनिवर्सिटी जल्दी ही ऑफलाइन क्लासेस फिर से शुरू करने की योजना बना रही है. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी डीडीएमए की मीटिंग के बाद जल्द ही इस फैसला आने की उम्मीद है. डीयू के अधिकारियों की मानें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी को जल्दी ही दोबारा खोला जा सकता है और इस बारे में डिटेल्ड आर्डर भी शीघ्र ही जारी किया जाएगा. बता दें कि दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों की संख्या कम होने के बाद डीडीएमए ने कॉलेज और यूनिवर्सिटीज खोलने की परमीशन दे दी थी. सभी शैक्षिक संस्थानों में अब ऑफलाइन क्लासेस शुरू की जा सकती हैं. कॉलेज में आ सकते हैं सभी कक्षा के छात्र एक साथ स्कूलों में ऑफलाइन क्लासेस शुरू करने के लिए अलग नियम हैं लेकिन कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में सभी क्लासेस को फिर से शुरू किया जा सकता है और एक साथ सभी छात्रों को बुलाया भी जा सकता है. बस कोविड गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य है. हालांकि ये निर्णय कॉलेज द्वारा ही लिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डीयू के अधिकारी चाहते हैं कि जल्द ही छात्रों को ऑफलाइन क्लासेज और लेक्चर्स के लिए बुलाया जाए ताकि ऑनलाइन क्लासेस क...

UGC ने सभी विश्वविद्यालयों को दी इजाजत, ऑफलाइन करा सकते है सेमेस्टर परीक्षा, covid प्रोटोकॉल का रखना होगा ध्यान

  UPAT न्यूज डेस्क:- UGC ने देशभर के विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन सेमेस्टर एग्जाम आयोजित करने की इजाजत दे दी है. यूजीसी (UGC) ने कहा कि सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय COVID प्रोटोकॉल बनाए रखते हुए अपने घरेलू केंद्रों पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जल्द सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन कर सकते है. यूजीसी (UGC) ने ये भी कहा है कि सभी विश्वविद्यालयों को सलाह दी जाती है कि आने वाले सेमेस्टर के लिए सभी मौजूदा और भविष्य की सेमेस्टर परीक्षाओं को अपने होम सेंटरों में COVID 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑफलाइन मोड में आयोजित करें. UGC ने विश्वविद्यालयों से अनुरोध है कि वे ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करने की तैयारी के लिए उचित तैयारियां करें और इस संबंध में कदम उठाएं. दरअसल सेमेस्टर एग्जाम को लेकर विश्वविद्यालय असमंजस की स्थिति में थे. यूजीसी की तरफ से जारी दिशा-निर्देश के बाद विश्वविद्यालयों को अपने होम सेंटर्स पर एग्जाम आयोजित करने में सहूलियत होगी. देश में लगातार घट रहे कोरोना के मामलों के बाद यूजीसी का ये फैसला विश्वविद्यालयों के लिए राहत भरा हो सकता है.

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ : ओएमआर शीट पर परीक्षा कराने का प्रस्ताव खारिज, समिति तय करेंगी परीक्षा की अवधि

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीए बीकाम बीएससी सहित अन्य (स्नातक स्तर) पाठ्यक्रमों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दस मार्च से प्रस्तावित है। परीक्षाएं परंपरागत तरीके से ही होंगी। ओएमआर शीट पर परीक्षा कराने का प्रस्ताव परीक्षा समिति ने खारिज कर दिया है। UPAT न्यूज़ डेस्क:- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीए, बीकाम, बीएससी सहित अन्य (स्नातक स्तर) पाठ्यक्रमों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दस मार्च से प्रस्तावित है। परीक्षाएं परंपरागत तरीके से ही होंगी। ओएमआर शीट पर परीक्षा कराने का प्रस्ताव परीक्षा समिति ने खारिज कर दिया है। ऐसे में अब अनिवार्य सहगामी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं ही ओएमआर शीट पर होंगी। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम खंड में अब वर्ष में दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। वहीं परीक्षा की अवधि को लेकर सहमति नहीं बन सकी। समिति ने शासन की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा का समय निर्धारित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे होने पर परीक्षार्थियों को चार...

BHU ने 106वें स्थापना दिवस पर महामना वार्षिक कोष ‘प्रतिदान’ किया लांच, 3000 छात्रों को देगा छात्रवृत्ति

UPAT न्यूज़ डेस्क:- काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस पर कुलपति सुधीर कुमार जैन ने महामना वार्षिक कोष ‘प्रतिदान’ लांच किया. इसमें पूर्व छात्रों व समाज के हर वर्ग के लोगों से स्वेच्छया दान का आह्वान किया. कहा सर्व सहयोग से एकत्र कोष से विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष लगभग 10 फीसद यानी करीब 3000 छात्रों को योग्यता, उपलब्धि या आर्थिक स्थिति के आधार पर छात्रवृत्ति दी जाएगी. उन्होंने बीएचयू के विकास और विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शामिल कराने का संकल्प जताया. इस अभियान को संस्थापक महामना पं. मदन मोहन मालवीय की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि बताया. स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि किसी भी विश्वविद्यालय की वास्तविक पूंजी वहां के प्रतिभाशाली छात्र, प्राध्यापकों व छात्रों के शोध होते हैं. इन्हीं के आधार पर विश्वविद्यालय आगे बढ़ता है। बीएचयू में आने वाली प्रतिभा अर्थाभाव में कुंठित न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. गरीब छात्रों की भी मदद क...

UGC DigiLocker : यूजीसी ने कहा, डिजिलॉकर अकाउंट के दस्तावेजों को वैध माना जाए

UPAT न्यूज़ डेस्क:- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी शैक्षणिक संस्थानों और राज्य सरकारों को डिजी लाकर से जुड़ने का न्योता दिया है. ताकि शैक्षणिक दस्तावेज के साथ होने वाली छेड़छाड़ और उनकी जांच पड़ताल से बचा जा सके. साथ ही इस पर उपलब्ध डिग्री, मार्कशीट सहित दूसरे दस्तावेज को वैध मानने को भी कहा है. रिपोर्ट के मुताबिक डिजी लाकर पर मौजूदा समय में 40 करोड़ से ज्यादा शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध हैं जो उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा दोनों से जुड़े हैं. यूजीसी की यह पहल इसलिए भी अहम है क्योंकि अभी भी बड़ी संख्या में संस्थान डिजी लाकर नेशनल अकेडमिक डिपाजिटरी (एनएडी) से नहीं जुड़े हैं, जबकि इसकी स्थापना ही शैक्षणिक संस्थानों के लिए की गई है. कुछ संस्थानों में डिजी लाकर की ओर से मुहैया कराए जाने वाले दस्तावेज की प्रमाणिकता पर भी संहेद जताया जा रहा है और उनकी जांच पड़ताल के लिए पुरानी प्रक्रिया अपनाई जा रही है. चेक करने के लिए यहां क्लीक करे डिजिटलीकरण पर जोर इसमें ज्यादा समय तो लगता ही है सरकार का वह उद्देश्य भी प्रभावित होती है जिसमें डिजिटलीकरण और आनलाइन को तेजी से बढ़ावा दिया ...

552 असिस्टेंट प्रोफेसर जल्द होंगे भर्ती

UPAT न्यूज़ डेस्क:- झारखंड में जल्द बंपर बहाली होने वाली है। एक ओर जहां विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 552 नियमित पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। वहीं जेएसएससी की ओर से विभिन्न विभागों में 1004 और जूनियर इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया मार्च में शुरू हो जाएगी। जेपीएससी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसमें सबसे पहले आए आवेदनों का मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा । मेरिट लिस्ट में उनके शैक्षणिक योग्यता, अनुभव के आधार पर तय की जाएगी। इसके बाद सर्टिफिकेट वैरेफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी। जुलाई 2018 में इसका विज्ञापन निकाला गया था। अभ्यर्थियों से आवेदन भी लिए गए थे पर जनवरी 2019 में नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी।

पता नहीं किन मूर्खों के कहने पर बंद किया गया था पत्रकारिता विश्वविद्यालय : अशोक गहलोत

UPAT न्यूज डेस्क:-  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भवन का वर्चुअल शिलान्यास किया. कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव, मुख्य सचिव उषा शर्मा भी मौजूद रहे. इस दौरान विश्वविद्यालय शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. पता नहीं दबाव में बंद किया विश्वविद्यालय : गहलोत  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा वसुंधरा सरकार में बंद किए गए हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय को लेकर पता नहीं किन मूर्खों ने वसुंधरा राजे को विश्वविद्यालय बंद करने की सलाह दी थी और राजस्थान विश्वविद्यालय में मर्ज करने की सलाह दी थी, जिस राजस्थान विश्वविद्यालय में पत्रकारिता की एक फैकल्टी भी नहीं है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की पता नहीं किसके दबाव में वसुंधरा राजे ने विश्वविद्यालय को बंद करने का फैसला लिया था. देश का तीसरा पत्रकारिता विश्वविद्यालय:- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की तर्ज पर ही ...