UPAT न्यूज डेस्क:- बैंक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 48 एससीओ के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी. जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं.
इन पदों पर होगी भर्तियां:-
भारतीय स्टेट बैंक एससीओ भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर (नेटवर्क सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट) और असिस्टेंट मैनेजर (राउटिंग और स्विचिंग) के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 48 है. उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा.
इस तारीख को होगी परीक्षा:-
एसबीआई भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 20 मार्च, 2022 को किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 5 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे. उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह तारीखें अस्थाई है, इनमें परिस्थितियों के अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है.
शैक्षणिक योग्यता:-
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री (रेगुलर) होनी चाहिए.
आयु-सीमा:-
आवेदकों की आयु 31 अगस्त, 2022 तक अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क:-
एसबीआई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे. वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है.
कैसे करें आवेदन?-
इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें.
Comments
Post a Comment