Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार
Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार
UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है.
शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन
हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया.
नए यूनिफार्म कोड पर सरकार प्रस्ताव नहीं- इंदर सिंह
मैं उसका खंडन करता हूं. नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. पुरानी व्यवस्था जैसी चल रही थी, वही बरकरार रहेगी. बता दें कि कल ही इंदर सिंह परमार ने कहा था कि नया ड्रेस कोड लागू होगा और बुर्के पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. उन्होंने कहा था कि हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. हम अनुशासन को प्राथमिकता देंगे, इसलिए स्कूलों में सभी विद्यार्थियों का एक ड्रेस कोड होगा.
शिक्षा मंत्री का हिजाब बयान पर यू-टर्न
शिक्षा मंत्री के बयान के बाद हंगामा शुरू हो गया था. हंगामे की वजह से मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने अपने बयान का खंडन करते हुए यू-टर्न लेने का फैसला किया है. गौरतल है कि देश में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कर्नाटक में हिजाब को लेकर भारी बवाल के राज्य सरकार ने 3 दिन तक स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया है.
Comments
Post a Comment