Skip to main content

जनपद के तीनों विधानसभा में कुल कुल कितने प्रत्याशी वैद्य जानिए -:

UPAT न्यूज डेस्क:- 
जनपद के तीनों विधानसभा में कुल 31 प्रत्याशी वैध
विधानसभा भदोही 12, ज्ञानपुर 12, औराई 7 सहित कुल 31 प्रत्याशी पाये गये वैध

कुल नामांकन 62 में से कुल 31 प्रत्याशी रहें वैध

भदोही 18 फरवरी 2022ः- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्टेªट आर्यका अखौरी के मार्ग दर्शन में तीनों विधानसभाओं के नामांकन कक्ष में मा0 प्रेक्षकगणों एवं रिटर्निग आफिसर के द्वारा नामांकन बाद नाम निर्देशन की जॉच स्कूटनी की गयी। नामनेशन के समय कुछ प्रपत्रों के अपूर्ण एवं कमियों पर डाक्यूमेंट के चेकलिस्ट में दर्शाये गये कमियों के बावजूद भी आज स्कू्रटनी के दिन भी कुछ उम्मीदवारों ने उसको पूर्ण नही कर पाये। नामांकन प्रपत्रों के जॉच में कई प्रत्याशियों द्वारा कई कालम अधूरें/छूटे रहे तथा कई निर्देशों में लागू नही या शून्य लिखना था वह कालम भी सही से नही भरा गया था। प्रत्याशियों के शपथ पत्र में कई कमियों के साथ कही-कही पर हस्ताक्षर नही हुआ था। उपरोक्त कमियों के आलोक में जॉच समिति ने आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए कई अभ्यर्थियों का नामांकन अवैध किया।
392-भदोही विधानसभा के मा0 प्रेक्षक डॉ0 मोहन लाल यादव की उपस्थिति में रिटर्निग आफिसर श्री अश्वनी पाण्डेय ने नामांकन हुए कुल 24 प्रत्याशियों में 12 विधिमान्यतः नाम निर्देशित अभ्यार्थियों की सूची जारी करते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी से जाहिद, भारतीय जनता पार्टी से रवीन्द्र नाथ, भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस से वसीम फिरोज, बहुजन समाज पार्टी से हरिशंकर, आम आदमी पार्टी से कलाधर, जनता दल (यूनाईटेड) से डीयम सिंह, लोक दल से पंकज कुमार द्विवेदी, ए0आई0एम0आई0एम0 से रविशंकर, जन अधिकार पार्टी से श्वेता कुमारी, निर्दल प्रत्याशी बिन्दु देवी, स्वर्ण भारत पार्टी से महेश कुमार, राष्ट्रीय समाज पक्ष से श्याम पाल, से वैध प्रत्याशी है।
393-ज्ञानपुर विधानसभा के मा0 प्रेक्षक अंजु चौधरी की उपस्थिति में रिटर्निग आफिसर योगेन्द्र कुमार ने नामांकन हुए कुल 25 प्रत्याशियों में 12 विधिमान्यतः नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए बताया कि बहुजन समाज पार्टी उपेन्द्र, समाजवादी पार्टी रामकिशोर, इण्डियन नेशनल कॉग्रेस सुरेश चन्द, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से विजय कुमार, भारतीय मानव समाज पार्टी से रामधनी, स्वर्ण भारत पार्टी से धर्मराज, निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल पार्टी से विपूल, अन्जान आम आदमी पार्टी से स्वतंत्र कुमार, निर्दल प्रत्याशी विरेन्द्र त्रिपाठी उर्फ दबंग, निर्दल प्रत्याशी रीमा पाण्डेय, निर्दल प्रत्याशी रामलली, निर्दल प्रत्याशी संगीता देवी से वैध प्रत्याशी है।  
394-औराई विधानसभा के मा0 प्रेक्षक टी0जी0 विनय की उपस्थिति में रिटर्निग आफिसर चन्द्रशेखर ने नामांकन हुए कुल 13 प्रत्याशियों में 07 विधिमान्यतः नाम निर्देशित अभ्यार्थियों की सूची जारी करते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी से अंजनी, बहुजन समाज पार्टी से कमला शंकर, भारतीय जनता पार्टी से दीनानाथ भाष्कर, इडियन नेशनल काग्रेस से संजू देवी, आम आदमी पार्टी से कविता राय, ए0आई0एम0आई0एम0 से टेढ़ई, विकासशील इंसान पार्टी से कबिता से वैध प्रत्याशी है।
इस प्रकार जनपद भदोही के तीनों विधानसभा- भदोही में 24 नामांकन में 12 वैध प्रत्याशी, ज्ञानपुर में 25 नामांकन में 12 वैध प्रत्याशी, औराई में 13 नामांकन में 07 वैध प्रत्याशी सहित पूरे जनपद में कुल 62 नामांकन में 31 वैध प्रत्याशी है।
 
जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित।

Comments

Popular posts from this blog

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का‌‌ ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...

UP Scholarship Scheme 2022 : सीधे खाते में आनी शुरू हुई स्कॉलरशिप, अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो करें ये काम

UPAT न्यूज़ डेस्क :- UP Scholarship Scheme 2022 : प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 (Pre-Matric and Post-Matric Scholarship 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणियों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति प्रदान करती है। ये छात्रवृत्तियां आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाती हैं। इन सभी स्कॉलरशिप को सामूहिक रूप से UP Scholarship Scheme के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए एक अलग पोर्टल सक्षम भी शुरू किया है। यहां हम वर्तमान UP Scholarship Scheme 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ से संबंधित सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2022 ( UP Scholarship Scheme 2022) की पेशकश योगी सरकार के तीन विभागों समाज कल्याण विभाग, राज्य पिछड़ा कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा की जा रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 1...

LU : विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से शुरू होंगी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम जारी

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई लखनऊ विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों की स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं. मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है. जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी तीसरे सेमेस्टर (बीए तीसरे सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीएससी पांचवें सेमेस्टर (बीए पांचवें सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 02 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी. बीए तीसरे सेमेस्टर ( मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीए पांचवें सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 08 अ...