Skip to main content

Board Exam 2022: महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए क्वेश्चन बैंक जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPAT न्यूज़ डेस्क:- महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी और एचएससी परीक्षा 2022 मार्च- अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT), महाराष्ट्र ने छात्रों की तैयारी के लिए प्रश्न बैंक जारी कर दिए हैं। जो छात्र इस साल महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा अलग-अलग तारीखों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जानी वाली महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 में उपस्थित होने वाले हैं, वे बेहतर तैयारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट maa.ac.in से प्रश्न बैंक (Question Banks) डाउनलोड कर सकते हैं। 

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) ने ट्विट कर कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को राज्य बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के लिए, @scertmaha विषयवार प्रश्न बैंक प्रदान करेगा। ये maa.ac.in पर उपलब्ध होंगे, छात्रों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ये प्रश्न बैंक छात्रों को उनके स्व-अध्ययन में मदद करेंगे, परीक्षा पैटर्न को समझेंगे और होने वाली परीक्षाओं के लिए उनकी तैयारी को बेहतर बनाएंगे। 
Maharashtra 10th, 12th Board Exams 2022 Question Banks: ऐसे करें डाउनलोड 
महाराष्ट्र एसएससी या एचएससी का क्वेश्चन बैंक डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट maa.ac.in पर जाएं। होम पेज पर 'Question Banks for 10th, 12 Board Exams' लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा, जहां छात्र अपनी कक्षा के क्वेश्चन बैंक डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और विषयानुसार सेंपल पेपर डाउनलोड करें। छात्र सेंपल पेपर डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं। क्वेश्चन बैंक डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ये रहा 
जानें कब होंगी महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 
बोर्ड ने बताया कि एसएससी परीक्षा 15 मार्च से 4 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि प्रैक्टिकल और मौखिक परीक्षा 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच होगी। बोर्ड के मुताबिक, 'आउट ऑफ टर्न' परीक्षा पांच अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, एसएससी परीक्षा के लिए अब तक 16,25,311 छात्रों, जबकि एचएससी परीक्षा के लिए 14,72,562 ने आवेदन किया है। 
कोविड-19 के चलते बढ़ाई परीक्षा केंद्रों की संख्या 
अधिकारियों के अनुसार, 'एक क्लास रूम में 25 छात्रों को बैठाया जाएगा। एसएससी परीक्षा के लिए 5,042 केंद्र हुआ करते थे, जो बढ़ाकर 21,341 कर दिए गए हैं। वहीं, एचएससी परीक्षा के लिए 2,943 केंद्र हुआ करते थे, लेकिन अब उन्हें बढ़ाकर 9,613 कर दिया गया है।' 

ऑफलाइन बोर्ड एग्जाम का विरोध कर रहे छात्र 
वहीं दूसरे ओर छात्र ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना वायरस (COVID 19) महामारी के प्रकोप के दौरान ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करना छात्रों या अधिकारियों के लिए सुरक्षित नहीं है। हालांकि, महाराष्ट्र बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं होगा और यह ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। 

Comments

Popular posts from this blog

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का‌‌ ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...

UP Scholarship Scheme 2022 : सीधे खाते में आनी शुरू हुई स्कॉलरशिप, अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो करें ये काम

UPAT न्यूज़ डेस्क :- UP Scholarship Scheme 2022 : प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 (Pre-Matric and Post-Matric Scholarship 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणियों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति प्रदान करती है। ये छात्रवृत्तियां आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाती हैं। इन सभी स्कॉलरशिप को सामूहिक रूप से UP Scholarship Scheme के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए एक अलग पोर्टल सक्षम भी शुरू किया है। यहां हम वर्तमान UP Scholarship Scheme 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ से संबंधित सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2022 ( UP Scholarship Scheme 2022) की पेशकश योगी सरकार के तीन विभागों समाज कल्याण विभाग, राज्य पिछड़ा कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा की जा रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 1...

LU : विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से शुरू होंगी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम जारी

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई लखनऊ विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों की स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं. मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है. जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी तीसरे सेमेस्टर (बीए तीसरे सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीएससी पांचवें सेमेस्टर (बीए पांचवें सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 02 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी. बीए तीसरे सेमेस्टर ( मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीए पांचवें सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 08 अ...