UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश की प्रतिष्ठित संस्थान जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी को पहली महिला वाइस चांसलर मिल गई है. प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपड़ी को जेएनयू की पहली महिला वीसी बनाया गया है. धूलिपड़ी अभी सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं. धूलिपड़ी को एम. जगदीश कुमार के स्थान पर कुलपति बनाया गया है जिनको विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का चेयरमैन बनाया गया है. 26 जनवरी 2021 को जगदीश कुमार का कार्यकाल खत्म हो गया था और तब से वे कार्यवाहक कुलपति के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे. धूलिपड़ी का कार्यकाल पांच साल का होगा और यह समय उनके काम संभालने के दिन से शुरू होगा.
जेएनयू की होंगी 13वीं कुलपति:-
शांतिश्री जेएनयू की 13वीं कुलपति होंगी. वह प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार की जगह लेंगी, जिन्हें अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पिछले साल जेएनयू के कुलपति के तौर पर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद से एम जगदीश कुमार कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे.
जेएनयू की रही हैं पूर्व छात्र:-
शांतिश्री जेएनयू की पूर्व छात्रा हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से 1986 में एमफिल और 1990 में पीएचडी की डिग्री हासिल की. इससे पहले उन्होंने मद्रास स्थित प्रेजिडेंसी कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था. वहीं, सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से पहले वह गोवा यूनिवर्सिटी में भी पढ़ा चुकी हैं.
रूस में हुआ जन्म:-
59 साल की शांतिश्री का जन्म रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था. तब उनकी मां वहां के लेनिनग्रेड ओरिएंटल फैकल्टी डिपार्टमेंट में तमिल व तेलुगू विषयों की प्रोफेसर थीं.
डीपी सिंह के इस्तीफे के बाद खाली था UGC अध्यक्ष पद:-
प्रो. डीपी सिंह के 65 वर्ष की आयु पूरी हो जाने पर यूजीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद 7 दिसंबर से यह पद खाली था. सिंह ने 2018 में यूजीसी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था. वहीं पिछले वर्ष पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कुमार वर्तमान में विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं. मंत्रालय ने अब तक जेएनयू में उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति नहीं की है.
Comments
Post a Comment