पूर्वांचल विश्वविद्यालय: बीए, बीएससी और बीकाम प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं 14 मार्च से, डेढ़ घंटे का होगा पेपर
UPAT न्यूज डेस्क:- 30 मार्च को अर्थशास्त्र, संस्कृत और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा होगी। 31 मार्च को गृह विज्ञान, प्राचीन इतिहास और दर्शनशास्त्र की परीक्षा होगी।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के बीए, बीएससी और बीकाम भाग एक प्रथम सेमेस्टर वर्ष 2022 की सेमेस्टर परीक्षाएं 14 मार्च से प्रस्तावित हैं। परीक्षाएं तीन पाली में कराई जाएगी। सभी विषयों के पेपर डेढ़ घंटे के होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 से 9.30 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा 11.30 एक बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षाएं 3 बजे से 4.30 बजे तक कराई जाएंगी।
परीक्षाएं दो अप्रैल तक चलेंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया है। महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि तय तिथि पर परीक्षाएं कराना सुनिश्चित करें।
परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा की परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। पूविवि की ओर जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन 14 मर्चा को पहली पाली में मानवशास्त्र, दूसरी में पर्यावरण विज्ञान और तीसरी पाली में फारसी की परीक्षा होगी।
15 मार्च को क्रमश: चित्रकला (ड्राइंग पेंटिंग), कंप्यूटर एप्लीकेशन और बायो टेक्नोलाजी, 16 मार्च को अरबी, पत्रकारिता, ललितकला (फाइन आर्ट), 22 को भूगर्भ विज्ञान (जियोलाजी), सांख्यिकी और संगीत (तबला), 23 मार्च को हिंदी, भौतिक विज्ञान और संगीत गायन की परीक्षा होगी।
24 मार्च को अंग्रेजी, रसायन विज्ञान और कंप्यूटर साइंस, 25 मार्च को उर्दू, वनस्पति विज्ञान और संगीत( सितार) की परीक्षा होगी। 26 मार्च को भूगोल, प्राणि विज्ञान और गणित, 28 मार्च को मनोविज्ञान, माइक्रोबायोलाजी और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी। 29 मार्च को समाजशास्त्र, बायोकेमेस्ट्री और औद्योगिक रसायन की परीक्षा होगी।
30 मार्च को अर्थशास्त्र, संस्कृत और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा होगी। 31 मार्च को गृह विज्ञान, प्राचीन इतिहास और दर्शनशास्त्र की परीक्षा होगी। एक अप्रैल को राजनीतिशास्त्र, सैन्य विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा होगी। दो अप्रैल को मध्यकालीन इतिहास की परीक्षा पहली पाली में होगी। परीक्षा कार्यक्रम विवि के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
Comments
Post a Comment