Skip to main content

BHU : आफलाइन कक्षाओं की मांग को लेकर छात्रों ने कुलपति आवास का किया घेराव, मुंह पर काली पट्टी बांध धरना

UPAT न्यूज़ डेस्क:- बीएचयू में ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा. कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठे छात्रों ने बातें न सुनने के विरोध में मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना है कि ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू होने तक धरना जारी रहेगा.

क्याबीएचयू में ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा. कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठे छात्रों ने बातें न सुनने के विरोध में मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना है कि ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू होने तक धरना जारी रहेगा.

क्या हैं मामला?-

बीएचयू विश्वविद्यालय को पूरी तरह से खोलने जाने और छात्रावासों के आवंटन की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को कुलपति आवास का घेराव किया. विश्वविद्यालय प्रशासन की नीतियों के विरुद्ध मुंह पर काली पट्टी बांध छात्र अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ गये हैं. उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन त्वरित निर्णय ले एवं इस सम्बंध में विद्यार्थियों को सूचित करे ताकि उनका भविष्य में पठन पाठन प्रभावित न हो, वरना मांग पूरी होने तक , धरना जारी रहेगा. हैं मामला?-

बीएचयू विश्वविद्यालय को पूरी तरह से खोलने जाने और छात्रावासों के आवंटन की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को कुलपति आवास का घेराव किया. विश्वविद्यालय प्रशासन की नीतियों के विरुद्ध मुंह पर काली पट्टी बांध छात्र अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ गये हैं. उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन त्वरित निर्णय ले एवं इस सम्बंध में विद्यार्थियों को सूचित करे ताकि उनका भविष्य में पठन पाठन प्रभावित न हो, वरना मांग पूरी होने तक , धरना जारी रहेगा.
कक्षाएं शुरू न करना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है : अभय प्रताप
एबीवीपी की बीएचयू के इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप ने कहा कि संक्रमण में कमी पर देश के तमाम विश्वविद्यालयों को खोला जा रहा है. कई जगह कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू हो चुकी हैं. छात्रों में ज्यादातर का वैक्सीनेशन हो चुका है. ऐसे में कक्षाएं शुरू न करना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ही है. वर्तमान समय में महामारी की स्थिति में सुधार होने पर देश के तमाम विश्वविद्यालयों को खोले जाने का निर्णय सम्बंधित विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लिया जा रहा है किन्तु देश के अग्रणी संस्थान होने के बावजूद काशी हिन्दू विश्व विद्यालय प्रशासन द्वारा अभी तक विश्वविद्यालय खोले जाने के सम्बंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया. इस स्थिति से न सिर्फ विद्यार्थियों का नुकसान हो रहा है बल्कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास में भी बाधा उत्पन्न हो रही है. इस स्थिति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय को पुनः खुलवाने हेतु धरनारत है जो मांगो के पूर्ण होने तक चलता रहेगा.
इस दौरान इकाई मंत्री पुनीत मिश्र ने कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय प्रशासन के पास विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने का समय नहीं है. आज जब देशभर के विश्वविद्यालयों को खोला जा रहा है इस स्थिति में काशी हिन्दू विश्व विद्यालय प्रशासन के पास विश्व विद्यालय खोलने की कोई योजना नहीं है जो कि दुःखद स्थिति है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्पष्ट मांग है की काशी हिन्दू विश्व विद्यालय को पुनः खोला जाए." प्रदर्शन के दौरान सौरभ राय, अधोक्षज, आदित्यवर्धन, सत्य नारायण, शिवेंद्र, वैभव मीणा, राणा प्रताप, सतीश त्रिपाठी, अंकित सिंह, राहुल राणा, विपुल सिंह, आदित्य तिवारी, आस्था पटेल, पुनीत मिश्रा, साक्षी सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Comments

Popular posts from this blog

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का‌‌ ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...

UP Scholarship Scheme 2022 : सीधे खाते में आनी शुरू हुई स्कॉलरशिप, अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो करें ये काम

UPAT न्यूज़ डेस्क :- UP Scholarship Scheme 2022 : प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 (Pre-Matric and Post-Matric Scholarship 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणियों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति प्रदान करती है। ये छात्रवृत्तियां आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाती हैं। इन सभी स्कॉलरशिप को सामूहिक रूप से UP Scholarship Scheme के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए एक अलग पोर्टल सक्षम भी शुरू किया है। यहां हम वर्तमान UP Scholarship Scheme 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ से संबंधित सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2022 ( UP Scholarship Scheme 2022) की पेशकश योगी सरकार के तीन विभागों समाज कल्याण विभाग, राज्य पिछड़ा कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा की जा रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 1...

LU : विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से शुरू होंगी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम जारी

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई लखनऊ विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों की स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं. मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है. जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी तीसरे सेमेस्टर (बीए तीसरे सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीएससी पांचवें सेमेस्टर (बीए पांचवें सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 02 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी. बीए तीसरे सेमेस्टर ( मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीए पांचवें सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 08 अ...