काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय में छात्रों ने सोमवार को ज्ञापन प्राचार्य को सौंपकर माइनर (वैकल्पिक) विषय के आवेदनों को पूर्ण कराने की मांग की।
UPAT न्यूज़ डेस्क:- छात्र धीरज कुमार दुबे ने आरोप लगाया कि शिक्षण सत्र 2022 के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में हर बार छात्र-छात्राओं को माइनर विषय के लिए पोर्टल पर आवेदन करने का मौका दिया जाता रहा है, लेकिन इस बार पोर्टल पर माइनर विषय का विकल्प नहीं रहने से आवेदन करने में परेशानी हो रही है। पोर्टल में आई तकनीकी गड़बड़ी को दूर कराने पर ही छात्रों की नाराजगी दूर होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में अंबुुज तिवारीअमन सिंह, तनु सिंह, अनुज पाठ, शुभम उपाध्याय, शिव कुमार यादव, हर्ष शुक्ला आदि शामिल रहे। उधर, प्राचार्य पीएन डोंगरे ने बताया कि छात्रों की तरफ से पोर्टल से संबंधित शिकायत को लेकर ज्ञापन दिया गया है। समस्या दूर करने की कोशिश की जाएगी।
Comments
Post a Comment