UPAT न्यूज़ डेस्क:- झारखंड में जल्द बंपर बहाली होने वाली है। एक ओर जहां विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 552 नियमित पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। वहीं जेएसएससी की ओर से विभिन्न विभागों में 1004 और जूनियर इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी।
असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया मार्च में शुरू हो जाएगी। जेपीएससी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसमें सबसे पहले आए आवेदनों का मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा । मेरिट लिस्ट में उनके शैक्षणिक योग्यता, अनुभव के आधार पर तय की जाएगी। इसके बाद सर्टिफिकेट वैरेफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी। जुलाई 2018 में इसका विज्ञापन निकाला गया था। अभ्यर्थियों से आवेदन भी लिए गए थे पर जनवरी 2019 में नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी।
Comments
Post a Comment