UPPSC हो जाइए तैयार...यूपी लोक सेवा आयोग अब तेज करने जा रहा भर्ती प्रक्रिया, फरवरी में निकलेगी इन पदों पर कई वैकेंसी
UPAT न्यूज़:-प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच नई भर्तियां निकालकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके तहत फरवरी महीने में शिक्षा, चिकित्सा विभाग में अलग-अलग पदों की भर्ती निकालकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भर्ती निकालने के लिए अधियाचन निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस बीच 19 जनवरी को भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी के 16 व उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग में तीन पदों की भर्ती निकालकर आनलाइन आवेदन ले रहा है। फिर 21 जनवरी को स्टाफ नर्स (पुरुष) परीक्षा 2017 के तहत 548 पदों का पुनर्विज्ञापन निकाला है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2022 के लिए परीक्षा कैलेंडर में मार्च से सितंबर तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। इन सात महीनों में 18 परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं, आठ व 22 मई, 19 व 22 मई, तीन, आठ, नौ व 11 जुलाई, 11 सितंबर, नौ व 16 अक्टूबर, सात नवंबर, चार व 18 दिसंबर की तारीखें आरक्षित हैं। आरक्षित तारीखों में नई निकलने वाली भर्तियों की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
लोक सेवा आयोग का जोर है कि फरवरी, मार्च व अप्रैल महीने में नई भर्तियां निकालकर जुलाई तक आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, जिससे आरक्षित तारीखों में परीक्षाएं कराई जा सकें। इसके मद्देनजर भर्तियां निकालने का काम तेज कर दिया गया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स (पुरुष) परीक्षा-2017 का पुनर्विज्ञापन निकाला है। इसके तहत 458 पदों की भर्ती निकालकर आनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है, जबकि आनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में 17 फरवरी तक जमा किया जाएगा।
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए लिंक TELEGRAM CHANNEL
Comments
Post a Comment