Skip to main content

DDU : विश्‍वविद्यालय ने परीक्षाओं के लिए जारी की एडवाइजरी, यहाँ जाने क्या है नये नियम

UPAT न्यूज डेस्क:- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षाओं को देखते हुए कोरोना महामारी को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. इसके अलावा परीक्षा जल्दी संपन्न कराए जाने के लिए 23 जनवरी व अवकाश के दिन भी परीक्षा करने का निर्णय लिया गया है.

विवि प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षार्थी, कक्ष परिप्रेक्षक तथा केंद्राध्यक्ष को परीक्षा के समय मास्क पहना अनिवार्य है. परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होगी, छात्र स्वयं भी सैनिटाइजर रख सकते हैं. प्रत्येक परीक्षा के पूर्व परीक्षा कक्ष सैनेटाइज कराया जाएगा. सभी परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष को हाथ धोने के लिए साबुन व पानी की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा.
यदि किसी परीक्षार्थी को किसी कारण से बुखार,जुकाम, छींक आ रही है, तो उसकी परीक्षा की व्यवस्था अलग कमरे आइसाेलेशन में होगी. परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए थर्मल स्कैनर की व्यवस्था करनी होगी, ताकि छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा सके. परीक्षा केंद्र पर छात्रों के साथ कक्ष निरीक्षकों-कर्मचारियों आदि को भी शारीरिक दूरी व आवश्यक सतर्कता का पालन कराना अनिवार्य होगा. छात्रों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से एक घंटा पूर्व आना होगा, ताकि उनका स्वास्थ्य आदि का परीक्षण हो सके.

परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों ने पंजीकरण फार्म में जिन विषयों का चयन किया है तथा प्रवेश पत्र में जिन विषयों का उल्लेख है, उन्हें उसी विषय की परीक्षा देने का मौका मिलेगा. यदि किसी विद्यार्थी ने अपना विषय गलत भरा है तो उसे प्राचार्य द्वारा अग्रसारित प्रार्थना पत्र द्वारा परीक्षा नियंत्रक से विषय परिवर्तन का अनुरोध करना होगा.

सभी परीक्षा केंद्रों का सीसीटीवी के माध्यम से शासन के निर्देशानुसार आनलाइन मानिटरिंग की जाएगी. अनुचित साधन प्रयोग पर नियंत्रण करने, परीक्षा में शुचिता, पारदर्शिता एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराने वाले कक्षों में, सबल कक्ष (स्ट्रांग रूम) में वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा एवं डीवीआर के साथ राउटर लगा होना एवं परीक्षा के समय सीसीटीवी कैमरे को सुचारू रूप से चालू रखना अनिवार्य होगा. यह रिकार्डिंग कम से कम 60 दिन तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा. मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा आवश्यक है.
परीक्षा केंद्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर का विवरण लिंक के माध्यम से 21 जनवरी की शाम तक विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराना था. 213 में से कुल 177 परीक्षा केंद्रों का ही विवरण प्राप्त हुआ है. गोविवि प्रशासन के मुताबिक विवरण न उपलब्ध कराने वाले केंद्रों पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी.

Comments

Popular posts from this blog

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का‌‌ ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...

UP Scholarship Scheme 2022 : सीधे खाते में आनी शुरू हुई स्कॉलरशिप, अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो करें ये काम

UPAT न्यूज़ डेस्क :- UP Scholarship Scheme 2022 : प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 (Pre-Matric and Post-Matric Scholarship 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणियों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति प्रदान करती है। ये छात्रवृत्तियां आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाती हैं। इन सभी स्कॉलरशिप को सामूहिक रूप से UP Scholarship Scheme के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए एक अलग पोर्टल सक्षम भी शुरू किया है। यहां हम वर्तमान UP Scholarship Scheme 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ से संबंधित सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2022 ( UP Scholarship Scheme 2022) की पेशकश योगी सरकार के तीन विभागों समाज कल्याण विभाग, राज्य पिछड़ा कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा की जा रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 1...

LU : विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से शुरू होंगी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम जारी

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई लखनऊ विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों की स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं. मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है. जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी तीसरे सेमेस्टर (बीए तीसरे सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीएससी पांचवें सेमेस्टर (बीए पांचवें सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 02 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी. बीए तीसरे सेमेस्टर ( मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीए पांचवें सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 08 अ...