UPAT NEWS डेस्क:-बबीना उत्तर प्रदेश का एक विधानसभा क्षेत्र है. 2017 में, यह निर्वाचन क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी द्वारा जीता गया था। उत्तर प्रदेश राज्य के झांसी जिले के अंतर्गत बबीना विधानसभा का सृजन किया गया है।
2017 में, भारतीय जनता पार्टी के राजीव सिंह "परिछा" ने समाजवादी पार्टी के यशपाल सिंह यादव को 16837 मतों के अंतर से हराकर सीट जीती थी।
बबीना विधानसभा क्षेत्र झांसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में झांसी लोकसभा (एमपी) सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनुराग शर्मा ने समाजवादी पार्टी के श्याम सुंदर सिंह को 365683 मतों के अंतर से हराया था।
2022 विधानसभा उम्मीदवारों का शैक्षिणिक रिकॉर्ड
बबीना विधानसभ क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने निर्वतमान विधायक राजीव सिंह परिछा को फिर से उम्मीदवार बनाया है. राजीव सिंह परिछा ने दसवीं तक की पढाई की है. स्कूल शिक्षा के बाद उन्होंने पढाई छोड़ कर समाजसेवा को अपना क्षेत्र बनाया था. 2017 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे और जीत हासिल की थी.
वहीँ समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे यशपाल सिंह यादव परास्नातक की पढाई पूरी कर चुके हैं. 2017 में भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा WHATSAPP
Comments
Post a Comment