Skip to main content

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तमाम छात्र अब तक आनलाइन क्लास से नहीं जुड़ सके हैं। इसे देखते हुए विद्यापीठ प्रशासन सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को डेटा बैंक बना रहा है। इसमें विद्यार्थियों का नाम विभाग का नाम चयनित विषय मोबाइल नंबर शामिल हैं।

UPAT न्यूज:-कोरोना महामारी को प्रकोप को देखते सभी शैक्षणिक संस्थाएं 30 जनवरी तक बंद है। सभी स्कूल-कालेजों को आनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश है। वहीं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तमाम छात्र अब तक आनलाइन क्लास से नहीं जुड़ सके हैं। इसे देखते हुए विद्यापीठ प्रशासन सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को डेटा बैंक बना रहा है। इसमें विद्यार्थियों का नाम, विभाग का नाम, चयनित विषय, मोबाइल नंबर शामिल हैं।
छात्रों का दावा है कि कोविड के कारण भौतिक रूप क्लास संचालित करने पर रोक लगा दी गई है। वहीं आनलाइन क्लास भी सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। इस संबंध में गत दिनों छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कुलसचिव से भी मिला था और उन्हें पत्रक सौंपा था। दूसरी ओर कुलसचिव डा. सुनीता पांडेय का दावा है कि आनलाइन क्लास जारी है। विभागाध्यक्षों के पास सभी विद्यार्थियों का मोबाइल नंबर नहीं हैं। इसके कारण कुछ अध्यापक ऐसे छात्रों आनलाइन क्लास से जोड़ नहीं पा रहे हैं। इसे देखते हुए दाखिले के आवेदन से विद्यार्थियों का डाटा बैंक तैयार कराया जा रहा है। विद्यार्थियों का विवरण जल्द ही विभागाध्यक्षों को सौंप दिया जाएगा ताकि वह विद्यार्थियों को आनलाइन क्लास के ग्रुप में जोड़ सके।

पर्यटन उद्योग में वर्तमान समय में चुनौतियां अधिक, भविष्य में है असीम संभावनाएं

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पर्यटन अध्ययन संस्थान में कोरोना महामारी में पर्यटन उद्योग के समक्ष चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कुलपति डा. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यटन उद्योग के समक्ष चुनौतियां अधिक हैं। वहीं भविष्य में इसमें असीम संभावनाएं हैं। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने पर्यटन उद्योग के असीम संभावनाओं पर चर्चा करते हुए छात्र-छात्राओं को इस उद्योग में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। धार्मिक धरोहर को ध्यान में रखते हुए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले स्वीकृत विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। हमारी धार्मिक धरोहर कहीं ना कहीं हमारी सामाजिक, भौगोलिक और आर्थिक पक्षों को भी अपने आप में समाहित करती हैं। प्रो.ओपी सिंह ने बनारस में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। डा.केके सिंह ने बनारस में पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाओं की ओर सभी का ध्यान आकर्षित कराया। संचालन डा. ज्ञानती सिंह, स्वागत डा. निशा सिंह, धन्यवाद डा. किरन सिंह ने दिया। इसमें डा. नीरज धनकड़, डा. पवन सिंह, डा. अनिल कुमार, डा. मोनालिसा सिंह, डा. सतीश कुमार कुशवाहा, श्रवण सिंह, विक्रम सिंह ने सहभाग किया। -

Comments

Popular posts from this blog

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का‌‌ ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...

UP Scholarship Scheme 2022 : सीधे खाते में आनी शुरू हुई स्कॉलरशिप, अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो करें ये काम

UPAT न्यूज़ डेस्क :- UP Scholarship Scheme 2022 : प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 (Pre-Matric and Post-Matric Scholarship 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणियों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति प्रदान करती है। ये छात्रवृत्तियां आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाती हैं। इन सभी स्कॉलरशिप को सामूहिक रूप से UP Scholarship Scheme के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए एक अलग पोर्टल सक्षम भी शुरू किया है। यहां हम वर्तमान UP Scholarship Scheme 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ से संबंधित सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2022 ( UP Scholarship Scheme 2022) की पेशकश योगी सरकार के तीन विभागों समाज कल्याण विभाग, राज्य पिछड़ा कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा की जा रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 1...

LU : विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से शुरू होंगी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम जारी

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई लखनऊ विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों की स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं. मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है. जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी तीसरे सेमेस्टर (बीए तीसरे सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीएससी पांचवें सेमेस्टर (बीए पांचवें सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 02 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी. बीए तीसरे सेमेस्टर ( मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीए पांचवें सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 08 अ...