CSIR-UGC NET June 2021: सीएसआइआर यूजीसी नेट के लिए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर जारी, एडमिट कार्ड जल्द
2021: सीएसआइआर-यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CSIR-UGC NET June की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट सीएसआइआर-यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी के लिए ‘एडवांस सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप’ जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने विभिन्न विषयों के लिए लेक्चरशिप/असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआइआर) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए आवेदन किया है, वे अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्रवेश पत्र डाउनलोड के पहले ही जान सकते हैं।
बता दें कि आमतौर पर परीक्षा तारीख, समय और केंद्र की जानकारी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाती है। हालांकि, महामारी के मद्देनजर उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए समय रहते उनके ट्रैवल प्लान बनाने के लिए सहायता हेतु परीक्षा शहर की सूचना एनटीए द्वारा पहले ही जारी कर दी गयी है।
ऐसे जानें आवंटित परीक्षा शहर
सीएसआइआर-यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा के उम्मीदवारों को अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी पाने के लिए परीक्षा पोर्टल, csirnet.nta.nic.in विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही दिए गए सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपना अप्लीकेशन नंबर, जन्म-तारीख और अन्य विवरण भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपना ‘एडवांस सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप’ डाउनलोड व प्रिंट कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड जल्द
परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही साथ एनटीए ने सीएसआइआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 जारी किए जाने को अपडेट अपने 23 जनवरी 2022 के नोटिस में दिया। एजेंसी के नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे
Comments
Post a Comment