Skip to main content

प्रयागराज : बीए की छात्रा की हत्या का खुलासा- हत्या से पहले ब्वॉयफ्रेंड की करतूत सुन सन्न रह जाएंगे आप...

पुलिस अफसरों के मुताबिक, मृतका के पिता की तहरीर पर नामजद केस दर्ज करने के बाद अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कई अहम राज खुले। उसने बताया कि वह मृतका को पिछले 10 महीने से जानता था। वह ईश्वरशरण कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और छात्रा भी उसके साथ पढ़ती थी।
UPAT न्यूज़ डेस्क:- कर्नलगंज में बीए की छात्रा की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका के प्रेमी अमन सिंह व उसके दो साथियों को गिरफ्तार करते हुए अफसरों ने दावा किया कि उसने ही दुष्कर्म के साथ ही नाक-मुंह दबाकर छात्रा की हत्या की। इसके बाद अपने दो दोस्तों की मदद से शव ठिकाने लगाने के लिए दोबारा मौके पर भी गया।
वह मृतका पर शक करता था और इसी बात को लेकर घटनास्थल पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद ही उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शाम को तीनों को जेल भेज दिया। 
पुलिस अफसरों के मुताबिक, मृतका के पिता की तहरीर पर नामजद केस दर्ज करने के बाद अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कई अहम राज खुले। उसने बताया कि वह मृतका को पिछले 10 महीने से जानता था। वह ईश्वरशरण कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और छात्रा भी उसके साथ पढ़ती थी।कोविड के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप से दोनों के बीच नंबरों का आदान प्रदान हुआ और फिर कॉल, चैट के साथ ही मिलना जुलना भी शुरू हो गया। हालांकि नवंबर से उनकेरिश्ते में खटास आ गई। दरअसल अमन छात्रा पर शक करता था और इसी बात को लेकर वह उससे फोन पर गालीगलौज भी करने लगा।

बेहोश होने के बाद किया दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक, 22 जनवरी की शाम 6.30 बजे के करीब अमन ने फोन कर छात्रा को किताब देने के बहाने आईईआरटी मैदान के पास बुलाया। वहां गाड़ियों की आवाजाही की वजह से वह उसे बहाने से जंगल के भीतर स्थित कुएं के पास ले गया और सीढ़ियों पर बैठकर बातचीत करने लगा।
अफसरों का दावा है कि बातचीत के दौरान ही शक जताते हुए उसने फटकारना शुरू किया तो छात्रा ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी देते हुए चीखने की कोशिश की। जिस पर उसने उसके चेहरे घूंसे मारे और इसके बाद दोनों हाथों से उसका मुंह व नाक दबा दिया। छात्रा बेहोश हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया। वह शव को कुएं में फेंकने वाला था तभी कुछ लोगों ने आवाज लगाई जिस पर वह भाग निकला।
दोस्तों के साथ दोबारा पहुंचा मौके पर
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से भागकर वह सलोरी पहुंचा और फिर फोन से अपने साथी दीपक यादव को बुलाया। दीपक के कहने पर उनका एक अन्य साथी निखिल कनौजिया भी पहुंच गया जिसके बाद तीनों मौके पर शव को ठिकाने लगाने की नीयत से पहुंचे।


अफसरों का कहना है कि वहां शव नहीं मिला जबकि छात्रा का बैग कुएं के पास ही पड़ा था। बैग को कुएं में फेंककर तीनों वापस चले आए। अगले दिन 11 बजे के करीब अमन ने छात्रा की सहेली को फोन कर उसकेबारे में पूछा और उसके न लौटने की बात पता चलने पर फोन काट दिया।


अब तक की तफ्तीश में सामने आए तथ्यों, आरोपियों के बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से यही साबित होता है कि अमन ने छात्रा को धोखे से बुलाकर दुष्कर्म व हत्या की। दीपक व निखिल ने घटना की जानकारी के बाद भी आरोपी का साथ दिया और साक्ष्य छिपाने में मदद की। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - अजय कुमार, एसएसपी

किसकी क्या थी भूमिका
1-अमन सिंह राजपूत निवाीस सिधौना, मेहनाजपुर आजमगढ़ (मुख्य आरोपी)
2- दीपक यादव निवासी पवई लाटपुर, सरायमीर आजमगढ (सह अभियुक्त व साक्ष्य छिपाने के आरोपी)
3- निखिल कनौजिया निवासी अमारी, सरायलखनसी, मऊ (सह अभियुक्त व साक्ष्य छिपाने के आरोपी)

बड़ा सवाल: कुएं में किसने फेंका शव?
पुलिस ने भले ही मामले का खुलासा कर दिया हो, लेकिन एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब अफसरों के पास नहीं है। पुलिस की थ्योरी के मुताबिक, कुछ लोगों के आवाज लगाने पर छात्रा को घटनास्थल पर ही छोड़कर आरोपी अमन भाग निकला था।


दोबारा दोस्तों के साथ वहां पहुंचने पर छात्रा नहीं मिली। जिसके बाद तीनों वापस चले आए। सवाल यह है कि छात्रा का शव कुएं में किसने फेंका। पुलिस अफसरों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आरोपी इस बाबत कुछ बता नहीं पा रहे हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का‌‌ ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...

UP Scholarship Scheme 2022 : सीधे खाते में आनी शुरू हुई स्कॉलरशिप, अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो करें ये काम

UPAT न्यूज़ डेस्क :- UP Scholarship Scheme 2022 : प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 (Pre-Matric and Post-Matric Scholarship 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणियों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति प्रदान करती है। ये छात्रवृत्तियां आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाती हैं। इन सभी स्कॉलरशिप को सामूहिक रूप से UP Scholarship Scheme के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए एक अलग पोर्टल सक्षम भी शुरू किया है। यहां हम वर्तमान UP Scholarship Scheme 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ से संबंधित सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2022 ( UP Scholarship Scheme 2022) की पेशकश योगी सरकार के तीन विभागों समाज कल्याण विभाग, राज्य पिछड़ा कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा की जा रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 1...

LU : विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से शुरू होंगी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम जारी

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई लखनऊ विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों की स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं. मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है. जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी तीसरे सेमेस्टर (बीए तीसरे सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीएससी पांचवें सेमेस्टर (बीए पांचवें सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 02 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी. बीए तीसरे सेमेस्टर ( मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीए पांचवें सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 08 अ...