UPAT न्यूज़ डेस्क:-मोदी सरकार ने बजट पेश होने से पहले एक बड़ा फैसला लिया. शुक्रवार को सरकार ने डॉ वी अनंत नागेश्वरन (Dr V Anantha Nageswaran) को नया मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor) नियुक्त किया गया है. दिसंबर 2021 में केवी सुब्रमण्यम (KV Subramaniam) का कार्यकाल खत्म हो गया था, तब से ये पद खाली था. 1 फरवरी को देश का आम बजट (Budget 2022) पेश होना है. कोरोना महामारी के कारण देश में लाकडाउन लगाना पड़ा था. कोरोना की वजह से देश में एक समय ऐसा था, जब कुछ ठप हो गया था. यही कारण है कि देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान उठाना पड़ा था.
दिसंबर 2021 से था पद खाली
देश के आम बजट के पेश होने से पहले सरकार ने दिसंबर 2021 से मुख्य आर्थिक सलाहकार के खाली पड़े पद पर नियुक्ति करने का फैसला किया है. सरकार ने प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य रहे डॉ वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर नियुक्त किया है.
सिंगापुर में किया शिक्षण कार्य
अनंत नागेश्वरन भारत और सिंगापुर के कई बिजनेस स्कूलों में शिक्षण का कार्य किया है. उन्होंने आईआईएम कलकत्ता से एमबीए और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से वित्तीय अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री हासिल की है.
रिजर्ब बैंक की विशेषज्ञ समिति में भी किया काम
सुब्रमण्यम ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की एक्सपर्ट कमेटी में काम किया है. इसके अलावा भारत में प्रमुख आर्थिक और कॉर्पोरेट सुधारों का हिस्सा होने के नाते भारतीय रिजर्व बैंक के लिए विशेषज्ञ समितियों में काम किया है.
PM के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य रहे
वह IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन और Krea विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विशिष्ट विजिटिंग प्रोफेसर थे. अनंत नागेश्वरन ने 2019 से 2021 तक भारत के प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं.
Comments
Post a Comment