UPAT NEWS:- डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में 150 पदों पर भर्तियां निकली हैं. जिसके लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी 7 फरवरी तक DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट www.rac.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों का चयन रिटर्न टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स की रिसर्च विंग में ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद पर नियुक्ति दी जाएगी.
योग्यता:-
ग्रेजुएट अप्रेंटिस:-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से संबंधित ट्रेड में बीई/बीटेक या बीकॉम या बीएससी डिग्री पास होना चाहिए.
टेक्नीशियन अप्रेंटिस या डिप्लोमा अप्रेंटिस
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा किया होना चाहिए.
ट्रेड अप्रेंटिस:-
संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए. हालांकि, ऐसे उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं हैं, जिन्होंने पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त कर ली है.
आयु सीमा:-
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए.
ऐसे करें आवेदन:-
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rac.gov.in पर जाना होगा.
वेबसाइट की होम पेज पर What’s New लिंक पर जाएं.
अब DRDO GTRE Apprentice Degree / Diploma / ITI Trainee Recruitment 2022-23 के लिंक पर क्लिक करें.
अगले पेज पर Apply Here की ऑप्शन पर जाएं.
मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
Comments
Post a Comment