UPAT न्यूज़:-कोरोना मामलों के कारण अब उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल- कॉलेज को 15 फरवरी 2022 तक बंद रखने का आदेश जारी हो गया है. पहले राज्य में स्कूल-कालेज को 30 जनवरी 2022 तक के लिए बंद किया गया था. प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण एक बार फिर गृह विभाग ने शैक्षणिक संस्थाओं को 15 फरवरी तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है. हालांकि, आगामी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए प्रशासन ने ऑनलाइन क्लासेस जारी रखने के निर्देश दिए हैं.
यूपी में 15 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल:-
दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर के बीच यूपी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. ऐसे में अब 15 फरवरी तक सभी स्कूल सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं चला सकेंगे. इससे पहले ये आदेश 30 जनवरी तक के लिए लागू किया गया था, जिसकी डेट अब आगे बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दी गई है.
इससे पहले 23 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का था आदेश:-
आप को बता दें कि इससे पहले प्रदेश में सभी स्कूल और कॉलेजों को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया था. सीएम योगी ने उस दौरान कोरोना वायरस की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इस संबंध में दिशानिर्देश दिए थे. मुख्यमंत्री ने कहा, 'कोविड-19 की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में आगामी 23 जनवरी तक प्रत्यक्ष पठन-पाठन स्थगित रखा जाए. केवल ऑनलाइन तरीके से पढ़ाई हो. इधर बोर्ड एग्जाम का समय दिन ब दिन नजदीत आता जा रहा है. हालांकि परीक्षा की तारीख अभी तक निर्धारित नहीं की गई है.
Comments
Post a Comment