NTPC Result 2021: तीसरे दिन भी छात्रों का आक्रोश जारी, श्रमजीवी एक्सप्रेस को किया आग के हवाले, रेलवे भर्ती बोर्ड ने की परीक्षा स्थगित
UPAT न्यूज :-बिहार में RRB-NTPC Result 2021 के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्रों विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. आक्रोशित छात्रों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है. आक्रोशित छात्रों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस में आग लगा दी है. छात्रों ने ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की. कई जगह पर छात्रों ने आज भी ट्रेनों में आग लगा दी. इससे पहले कल पटना, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर,आरा, बक्सर में बवाल किया गया था.
बड़ी खबर गया जिले से सामने आ रही है,जहां RRB-NTPC परीक्षा परिणाम से नाराज अभ्यर्थियों के आंदोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया. यहां अभ्यर्थियों ने गया जंक्शन पर जमकर हंगामा किया है. बताया जा रहा है कि इस दौरान अभ्यर्थियों ने डायवर्ट कर चलाई जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस को निशाना बनाते हुए ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ किया है.
इस दौरान जंक्शन की दूसरी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया. रेलवे सुरक्षा बल और छात्रों के बीच की गई जमकर पत्थरबाजी इस बीच छात्रों की हजारों की संख्या में गया जंक्शन पर उमड़े रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले दागे गए.बता दें कि छात्र रेलवे बोर्ड की नॉन टेक्नीकल भर्ती NTPC Result 2021 के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों का कहना कि परीक्षा के परिणाम में धांधली हुई है. छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच रेलवे भर्ती बोर्ड NTPC और लेवल 1, सीबीटी-2 की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है.
Comments
Post a Comment