Skip to main content

BHU RET 2022: पीएचडी, एमफिल दाखिले के लिए इस तारीख तक करें आवेदन, इन उम्मीदवारों को नहीं देनी होगी प्रवेश परीक्षा

UPAT न्यूज:-बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने 2021-22 शैक्षणिक सत्र के लिए PhD, MPhil, इंटीग्रेटेड MPhil-PhD और विद्यावारिधि प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट bhuonline.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है.

विश्वविद्यालय ने बीएचयू आरईटी (Research Entrance Test) 2021-22 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन सत्र 2021-22 के लिए पीएचडी / विद्यावारिधि / एमफिल / एकीकृत एमफिल, पीएचडी कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा।

नोटिफिकेशन को यूनिवर्सिटी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी जारी किया गया है. विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर करने वाले उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. विस्तृत सूचना बुलेटिन, पात्रता और पेपर पैटर्न आदि का विस्तृत विवरण ऑनलाइन उपलब्ध है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन भरने से पहले जानकारी को अच्छी तरह पढ़ लें.
बीएचयू आरईटी 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2022 से शुरू हुए और 15 फरवरी, 2022 तक जारी रहेंगे. टेस्ट-ए के लिए RET 16 मार्च, 2022 को निर्धारित है. एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह या 10 दिन पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. एडमिट कार्ड और परीक्षा के बारे में अपडेट समय के साथ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जाएं.
नई विंडो पर जाने के लिए Applications for RET 2021 पर क्लिक करें.
वांछित पाठ्यक्रम/ कोर्स के आधार पर संबंधित आवेदन के लिए लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए एक नई विंडो शुरू होगी.
इसमें नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी आदि सहित आवश्यक जानकारी प्रदान करके ऑनलाइन पंजीकरण करें.
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शुल्क का भुगतान करें.



दूसरी तरफ, बीएचयू शोध पाठ्यक्रमों में प्रवेश दो कटेगरी में लिए जाने हैं। पहली है आरईटी के आधार पर और दूसरी बिना आरईटी के। बिना प्रवेश परीक्षा के उन्ही उम्मीदवारों का दाखिला लिया जाएगा जो कि शोध से सम्बन्धित विषय/विधा में यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) या किसी राज्य की पात्रता परीक्षा (एसईटी) उत्तीर्ण कर चुके हैं। वहीं, इंजीनियरिंग से सम्बन्धित विषय/विधाओं के लिए गेट परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार बिना प्रवेश परीक्षा दाखिला ले पाएंगे।

UPAT न्यूज  के टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें https://t.me/mgkvpg विशेष टिप्पणी - अपने कॉलेज, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय की खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए अभी ज्वाइन करें शैक्षणिक संस्थखबरें हमें Email Id- tiwariambuj668@gmail.com पर भेज सकते हैं। हम उसेेupatnews.blogspot.com पर प्रमुखता से प्रकाशित करेंगे."

Comments

Popular posts from this blog

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का‌‌ ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...

UP Scholarship Scheme 2022 : सीधे खाते में आनी शुरू हुई स्कॉलरशिप, अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो करें ये काम

UPAT न्यूज़ डेस्क :- UP Scholarship Scheme 2022 : प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 (Pre-Matric and Post-Matric Scholarship 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणियों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति प्रदान करती है। ये छात्रवृत्तियां आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाती हैं। इन सभी स्कॉलरशिप को सामूहिक रूप से UP Scholarship Scheme के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए एक अलग पोर्टल सक्षम भी शुरू किया है। यहां हम वर्तमान UP Scholarship Scheme 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ से संबंधित सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2022 ( UP Scholarship Scheme 2022) की पेशकश योगी सरकार के तीन विभागों समाज कल्याण विभाग, राज्य पिछड़ा कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा की जा रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 1...

LU : विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से शुरू होंगी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम जारी

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई लखनऊ विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों की स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं. मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है. जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी तीसरे सेमेस्टर (बीए तीसरे सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीएससी पांचवें सेमेस्टर (बीए पांचवें सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 02 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी. बीए तीसरे सेमेस्टर ( मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीए पांचवें सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 08 अ...