संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस ने 165 पदों पर निकाली भर्ती, यहाँ देखें डिटेल्स
UPAT न्यूज़:-संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस ने मेडिकल फिजिसिस्ट, ट्यूटर और टेक्निकल ऑफिसर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 14 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू की जा चुकी है. उम्मीदवार SGPGI UP Recruitment 2022 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sgpgi.ac.in पर 14 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
वैकेंसी डिटेल्स:-
मेडिकल फिजिसिस्ट - 3 पद, ट्यूटर - 8 पद
टेक्निकल ऑफिसर - 3 पद, असिस्टेंट डायटिशियन - 6 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड III - 14 पद, फिजियोथैरेपिस्ट ग्रेड I - 11 पद, हाउसकीपर ग्रेड II - 3 पद, रिसेप्शनिस्ट - 18 पद जूनियर इंजीनियर - 17 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर - 14 पद, स्टोर कीपर कम परचेज असिस्टेंट - 15 पद, पर्सनल असिस्टेंट -10 पद, स्टेनोग्राफर - 22 पद, ड्राइवर - 10 प द
योग्यता:-
जूनियर इंजीनियर, हाउसकीपर, फार्मासिस्ट और ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि अन्य पदों के लिए मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए।
।आयु सीमा:-
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. इसके उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क:-
अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 708 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा.
Comments
Post a Comment