UPAT न्यूज़:-उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है. इसे UPTET कि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. जिन उम्मीदवारों ने यूपीटीईटी परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण कि वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और आगे की जरुरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.
आप को बता दें उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 का आयोजन 23, जनवरी 2022 को सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था. परीक्षा राज्य के 75 जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसमें करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. इससे पहले 28 नवंबर, 2021 को परीक्षा के दिन ही पेपर लीक होने के कारण यूपीटीईटी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने और परीक्षा को पारदर्शी तरीके से एक महीने के भीतर ही दोबारा आयोजित करने का आदेश जारी किया था.
आपत्ति दर्ज कराने की है सुविधा :-
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से जारी की गयी UPTET परीक्षा की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ती दर्ज कराने की भी सुविधा दी गयी है. उम्मीदवार 1 फरवरी, 2022 से पहले तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है. विशेष समिति की ओर से इन आपत्तियों पर समीक्षा करने के बाद 23 फरवरी, 2022 को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी. इसी उत्तर कुंजी पर परिणाम भी आधारित होंगे.
कैसे चेक कर सकेंगे आंसर की ?:-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर दिखाई दे रहे UPTET Answer Key 2021 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
आप एक नए पेज पर आ जाएंगे.
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें.
अब आपके सामने की स्क्रीन पर उत्तर कुंजी आ जाएगी.
इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें.
जरूरत पड़ने पर आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज कराएं.
Comments
Post a Comment