UPAT NEWS डेस्क:-बिहार के बक्सर (Buxar) में ध्वजारोहण (Flag Hoisting) के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. कार्यक्रम में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई है व कई बच्चे बुरी तरह घायल (Injured) हो गए हैं. घायलों का सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में इलाज जारी है.
एक बच्चे की मौत चार घायल :-
बता दें कि Bihar बक्सर के नाथूपुर प्राथमिक विद्यालय में एक बड़ा हादसा हो गया, घटना तब हुई जब झंडा फहराने के दौरान करंट की चपेट में स्कूल के बच्चे आ गए, जिसमें 1 बच्चे की मौत हो चुकी है और 4 बच्चे बुरी तरह घायल हैं. घायलों का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
करंट की चपेट में स्कूली बच्चे:-
हादसे की जानकारी देते हुए बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि बच्चे स्कूल में ध्वजारोहण के लिए पहुंचे हुए थे, तभी झंडे वाले पाइप में करंट आ गया, जिसकी चपेट में स्कूली बच्चे आ गए. डॉक्टरों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल में आए इन बच्चों में से एक की मौत हो चुकी है जबकि अन्य बच्चों का इलाज किया जा रहा है.
जिले में हड़कंप मच गया:-
इस दर्दनाक घटना के बाद बक्सर जिले में हड़कंप मच गया है, वही बच्चों के अभिभावकों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है. स्थानीय प्रशासन के आला-अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बच्चों के समुचित इलाज के लिए व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा पूरे मामले की जांच भी की जा रही है कि आखिर पाइप में करंट कैसे आया?
आज 73वां गणतंत्र दिवस:-
गौरतलब है कि देश आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और देश के सभी स्कूलों पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया. बच्चे तिरंगा फहराने के लिए स्कूल पहुंचे थे. झंडारोहण से पहले बच्चों ने जब झंडे वाला पाइप छुआ तो उन्हें झटका लगा. इस दौरान 1 बच्चे की जान चली गई और कई घायल हो गए.
दोषियों पर सख्त कार्रवाई:-
घटना की जानकरी मिलते ही पूर्व मंत्री संतोष निराला और कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम सदर अस्पताल पहुंच गए और बच्चों के परिजनों का हाल चाल जाना. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष निराला ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. फिलहाल घटना में घायल हुए बच्चों की स्थिति सामान्य है. कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम ने कहा है कि यह मामला बिजली विभाग की घोर लापरवाही का है और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
Comments
Post a Comment