Skip to main content

Republic Day पर सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने दिया खास तोहफा, पेंशन में सरकार ने बढ़ाया अंशदान

UPAT न्यूज:-गणतंत्र दिवस के दिन छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में सिर्फ 5 दिन काम करना पड़ेगा. मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल देश के 73 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री ने कई घोषणायें की. उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारियों के लिए 5 दिन प्रति सप्ताह की कार्यप्रणाली की दिशा में सरकार काम करेगी

5 वर्किंग डे का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा-
पेंशन योजना में बढ़ाया गया अंशदान:-

इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार की ओर एक और बड़ी घोषणा की गई. सरकार ने अंशदायी पेंशन स्कीम में सरकार का योगदान बढ़ाने का फैसला किया है. अब सरकार इस स्कीम में 10 फीसदी की जगह 14 फीसदी का अंशदान करेगी.

किसानों के लिए घोषणा:-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के लिए भी बड़ी घोषणा की है. सरकार ने कहा कि खरीफ वर्ष 2022-23 से प्रदेश में दलहन फसलों जैसे मूंग, उड़द और हरहर की खरीद अब न्यनूतम समर्थन मूल्य पर किया जायेगा.

श्रमिकों को खास सरकार का खास तोहफा:-
छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि श्रमिक परिवारों की बेटियों के लिए ‘मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना’ शुरू की जाएगी. इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की पहली दो बेटियों के बैंक खाते में एकमुश्त 20-20 हजार रुपये की रकम का भुगतान किया जाएगा.

OBC में उद्यमिता को बढ़ावा:-

राज्य सरकार अपनी औद्योगिक नीति में भी संशोधन करने जा रही है. अब इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को उचित हिस्सेदारी देने की व्यवस्था की जाएगी. ओबीसी में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार 10% भूखंड उनके लिए आरक्षित करेगा.

Comments

Popular posts from this blog

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का‌‌ ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...

UP Scholarship Scheme 2022 : सीधे खाते में आनी शुरू हुई स्कॉलरशिप, अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो करें ये काम

UPAT न्यूज़ डेस्क :- UP Scholarship Scheme 2022 : प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 (Pre-Matric and Post-Matric Scholarship 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणियों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति प्रदान करती है। ये छात्रवृत्तियां आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाती हैं। इन सभी स्कॉलरशिप को सामूहिक रूप से UP Scholarship Scheme के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए एक अलग पोर्टल सक्षम भी शुरू किया है। यहां हम वर्तमान UP Scholarship Scheme 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ से संबंधित सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2022 ( UP Scholarship Scheme 2022) की पेशकश योगी सरकार के तीन विभागों समाज कल्याण विभाग, राज्य पिछड़ा कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा की जा रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 1...

LU : विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से शुरू होंगी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम जारी

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई लखनऊ विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों की स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं. मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है. जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी तीसरे सेमेस्टर (बीए तीसरे सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीएससी पांचवें सेमेस्टर (बीए पांचवें सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 02 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी. बीए तीसरे सेमेस्टर ( मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीए पांचवें सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 08 अ...