Covid-19 : कोरोना के लगातार बढ़ते मामलो के बीच, स्कूलों के साथ विश्वविद्यालयों पर भी हो रहा बंद का असर
UPAT न्यूज:- देश में कोरोना के केस में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. ऐसे में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को बंद किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में स्कूलों को जहां 15 फरवरी 2022 तक के लिए बंद कर दिया गया है.
वहीं राज्य के कई विश्वविद्यालयों को भी बंद किया गया है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 28 जनवरी 2022 तक के लिए बंद कर दिया गया है. कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के निर्देश पर रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 24 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था.
विद्यार्थियों के लिए इन सब के बीच राहत कि बता यह है कि इस दौरान स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सभी कक्षाएं अगली सूचना तक ऑनलाइन संचालित की जाएंगी. विश्वविद्यालय के सभी संकाय / अधिकारी और कर्मचारी घर से ऑनलाइन काम कर सकेंगे. हालांकि इस दौरान किसी भी शिक्षक अथवा कर्मचारी को स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही लाइब्रेरी का संचालन भी पूरी तरह से बंद रहेगा.
30 जनवरी तक बंद रहेंगे ये
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलावा दो और विश्वविद्यालयों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए बंद रखने का आदेश जारी किया गया. प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय 30 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे. हालांकि स्टूडेंट्स के लिए राहत की बात ह है कि इस दौरान अध्यापन कार्य ऑनलाइन मोड में जारी रहेगा.
Comments
Post a Comment