Skip to main content

B.Ed में प्रवेश ना पा सके अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर, 1 फरवरी से छात्रों का जमा शुल्क होगा वापस

UPAT न्यूज:-संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021-23 में सम्लित हुए 37 हजार अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. काउंसलिंग कराने के बाद भी जिन अभ्यर्थियों को सीटें नहीं मिली थीं, जल्द ही उनका शुल्क वापस उनके खाते में कर दिया जाएगा. लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक फरवरी से शुल्क भेजने की तैयारी की है. लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों का जमा शुल्क कालेजों में भेजना शुरू कर दिया है. राज्य समन्वयक के मुताबिक अब तक सात विश्वविद्यालयों से संबंद्व बीएड महाविद्यालयों को पैसा भेजा जा चुका है. बाकी कालेजों की फीस भी जल्द ही उनके खाते में पहुंच जाएगी.

आप को बता दें इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय ने संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था. दाखिले के लिए दो महीने तीन दिन तक चली काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 नवंबर को समाप्त हो गयी. राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि प्रदेश भर के करीब पांच हजार अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने सीधी काउंसलिंग में प्रतिभाग कर 51,250 रुपये शुल्क जमा कर दिया था. लेकिन उनको सीट आवंटित नहीं हो पाई. इसके अलावा करीब 32 हजार अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहली और पूल काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पांच हजार रुपये एडवांस में जमा किए थे. इन सभी के शुल्क वापसी की प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू करने की तैयारी है. अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली गई है.

पैसा कहाँ वापस होगा:-

राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि यह धनराशि अभ्यर्थी की ओर से काउंसलिंग के समय भरे गए विवरण के अनुसार बैंक खाते में वापस भेजी जाएगी. सबसे पहले 51,250 रुपये वाले अभ्यर्थियों का रिफंड वापस किया जाएगा. गौरतलब है कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में इस साल 5,91,305 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे. इनमें से 5,33,457 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. 5,32,207 को प्रवेश के लिए अर्ह घोषित किया गया. हालांकि पिछले साल सिर्फ 3,57,701 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी थी. इस सत्र में 2,32,757 सीटों पर प्रवेश हुए थे.

UPAT न्यूज के टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें https://t.me/mgkvpg विशेष टिप्पणी - अपने कॉलेज, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय की खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए अभी ज्वाइन करें शैक्षणिक संस्थखबरें हमें Email Id- tiwariambuj668@gmail.com पर भेज सकते हैं। हम उसेे upatnews.blogspot.com पर प्रमुखता से प्रकाशित करेंगे."

Comments

Popular posts from this blog

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का‌‌ ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...

UP Scholarship Scheme 2022 : सीधे खाते में आनी शुरू हुई स्कॉलरशिप, अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो करें ये काम

UPAT न्यूज़ डेस्क :- UP Scholarship Scheme 2022 : प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 (Pre-Matric and Post-Matric Scholarship 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणियों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति प्रदान करती है। ये छात्रवृत्तियां आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाती हैं। इन सभी स्कॉलरशिप को सामूहिक रूप से UP Scholarship Scheme के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए एक अलग पोर्टल सक्षम भी शुरू किया है। यहां हम वर्तमान UP Scholarship Scheme 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ से संबंधित सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2022 ( UP Scholarship Scheme 2022) की पेशकश योगी सरकार के तीन विभागों समाज कल्याण विभाग, राज्य पिछड़ा कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा की जा रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 1...

LU : विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से शुरू होंगी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम जारी

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई लखनऊ विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों की स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं. मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है. जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी तीसरे सेमेस्टर (बीए तीसरे सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीएससी पांचवें सेमेस्टर (बीए पांचवें सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 02 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी. बीए तीसरे सेमेस्टर ( मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीए पांचवें सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 08 अ...