Skip to main content

इस विश्वविद्यालय के पांच कैडेट 26 जनवरी को राजपथ पर करेंगे परेड

एसएसजे विश्वविद्यालय में स्थापित 77 वीं बटालियन के पांच एनसीसी  कैडेट्स राजपथ पर करेंगे प्रतिभाग
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा परिसर में स्थापित 77 वीं NCC बटालियन के 05 कैडेट्स राजपथ पर चलने वाली गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इन कैडेट्स द्वारा गणतंत्र दिवस पर भागीदारी करने से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। 

बटालियन के ए.एन.ओ कैप्टन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सार्जेंट निकिता राणा गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनकर पूरी शान से राजपथ पर चलेंगी। अंडर ऑफीसर पुष्पेश अलमिया, अंडर ऑफीसर गौरव सिंह, कैडेट शक्ति सिंह और कैडेट अंकित सुप्याल सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रधानमंत्री रैली में अपनी सांस्कृतिक विधाओं को प्रस्तुत करेंगे। उत्तराखंड के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले ये पाँचों होनहार एन.सी.सी. कैडेट्स एसएसजे विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा परिसर की 77 वीं एन.सी.सी. बटालियन के कैडेट्स हैं। इन सभी होनहार कैडेट्स ने राजपथ तक पहुँचने के लिए कई स्तरों पर कठिन प्रशिक्षणों में अपनी योग्यता को साबित कर यह मुकाम पाया। कैप्टन बिष्ट ने आगे बताया कि गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने के लिए पूरे देश से एन.सी.सी. के कैडेट्स का चयन विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा किया जाता है।
 उक्त पांचों कैडेट्स विगत 05 महीनों से कड़ी मेहनत के साथ अपने घरों से दूर रहते हुए गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनकर न केवल विश्वविद्यालय बल्कि हमारे उत्तराखंड और अल्मोड़ा की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतिबिंब बनकर गणतंत्र दिवस में अपनी योग्यता का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं।

विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी ने इन कैडेट्स की मेहनत की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इसे समस्त विश्वविद्यालय परिवार के लिए बड़े ही गौरव का विषय बताया।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर के एन. सी.सी अधिकारी कैप्टन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट अपने कैडेटों की इस उपलब्धि से बेहद प्रसन्न हैं और उन्होंने कैडेटों की इस उपलब्धि का श्रेय कैडेटों के माता पिता, माननीय कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी, एन. सी.सी बटालियन के समादेशक कर्नल अनिल बोस, परिसर के अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.इला साह और एन. सी.सी के समस्त प्रशिक्षकों को दिया है। 


UPAT न्यूज के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए FACEBOOK PAGE

Comments

Popular posts from this blog

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का‌‌ ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...

UP Scholarship Scheme 2022 : सीधे खाते में आनी शुरू हुई स्कॉलरशिप, अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो करें ये काम

UPAT न्यूज़ डेस्क :- UP Scholarship Scheme 2022 : प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 (Pre-Matric and Post-Matric Scholarship 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणियों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति प्रदान करती है। ये छात्रवृत्तियां आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाती हैं। इन सभी स्कॉलरशिप को सामूहिक रूप से UP Scholarship Scheme के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए एक अलग पोर्टल सक्षम भी शुरू किया है। यहां हम वर्तमान UP Scholarship Scheme 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ से संबंधित सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2022 ( UP Scholarship Scheme 2022) की पेशकश योगी सरकार के तीन विभागों समाज कल्याण विभाग, राज्य पिछड़ा कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा की जा रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 1...

LU : विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से शुरू होंगी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम जारी

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई लखनऊ विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों की स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं. मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है. जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी तीसरे सेमेस्टर (बीए तीसरे सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीएससी पांचवें सेमेस्टर (बीए पांचवें सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 02 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी. बीए तीसरे सेमेस्टर ( मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीए पांचवें सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 08 अ...