UPAT NEWS डेस्क:-आज दिनांक 24/01/2022 को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय झाँसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गूगल मीट पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डाॅ अनिल अविश्रान्त जी राजकीय महाविद्यालय शिवराजपुर कानपुर से हिन्दी विभागाध्यक्ष रहें। और कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ बी बी त्रिपाठी थे। तथा कार्यक्रम के आयोजक एन एस एस के अधिकारी इकाई प्रथम से डाॅ नीलम चौधरी, इकाई द्वितीय से डाॅ रवि कुमार एवं छात्रा आयोजक समिति से शिवानी प्रजापति, प्रेक्षा मिश्रा,सेजल अग्रवाल, सेजल कुरैशी, राधिका,अनुष्का,पूर्वी खरे थी। आॅनलाइन कार्यक्रम के दौरान डाॅ अनिल जी ने उत्तर प्रदेश के महत्तवपूर्ण इतिहास की जानकारी दी। तथा प्राचार्य महोदय ने उत्तर प्रदेश को भौतिक और अध्यात्मिक विकास की जानकारी दी व उत्तर प्रदेश शब्द की व्याख्या करते हुये बताया कि उत्तर का अर्थ है ऊपर उठने की प्रक्रिया। डाॅ नीलम चौधरी ने बताया उत्तर प्रदेश को तप बल और त्याग परंपरा की पावनभूमि बताया। बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी प्रजापति ने उत्तर प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति का मिला जुला रूप पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में समस्त एन एस एस स्वंयसेविकायें तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण,अन्य छात्रायें और कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार
Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...
Comments
Post a Comment