UPAT NEWS डेस्क-
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 का आयोजन
आज दिनांक 25 जनवरी 2022 को राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज में वर्चुअल माध्यम से *राष्ट्रीय मतदाता दिवस* मनाया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) शक्ति सिंह सचान की अध्यक्षता में एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती रीतू सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रवक्ताओं एवं छात्राओं को प्राचार्य जी द्वारा मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में *हम,भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने की एवं निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई गई तथा प्राचार्य जी ने अपने उद्बोधन में सभी उपस्थित जनों को बिना किसी भेदभाव के वोट डालने व साथ ही उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी कन्नौजवासियों के साथ-साथ महिलाओं को भी शत- प्रतिशत वोट डालने की अपील की गई ।
स्वीप नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य यहीं हैं कि देशभर के सभी मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान करना है जिनकी उम्र 1 जनवरी को 18 वर्ष की हो चुकी है। उपर्युक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार से वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सोनूपुरी ,डॉ सुमन शुक्ला ,श्री पी पी यादव,श्री सुनील कुमार व श्री शैलेंद्र जी उपस्थित रहकर शपथ के भागीदार बने ।
Comments
Post a Comment