UPAT NEWS डेस्क:-बिहार में छात्रों ने पटना रेलवे स्टेशन पर धरना दिया. रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी श्रेणियों की परीक्षा 2021 में शामिल हुए छात्रों ने परिणाम के खिलाफ धरना दिया. पटना के जिलाधिकारी ने बताया कि छात्रों ने लगभग 5 घंटे तक ट्रेन को रोके रखा. डीएम ने छात्रों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है.
ट्रेन को 5 घंटे तक रोके रखा
ट्रेन को 5 घंटे तक रोके रखा
बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर कई छात्रों ने प्रदर्शन किया है. पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जानकारी दी कि छात्रों ने करीब 5 घंटे तक ट्रेन को रोके रखा. उन्होंने कहा कि यह कोई किसी समस्या का समाधान नहीं है.
सीबीटी 1 परीक्षा परिणाम का विरोध
बता दें कि बिहार के पटना में छात्र रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर तकनीकी श्रेणियों की परीक्षा के सीबीटी 1 परीक्षा परिणाम का विरोध कर रहे हैं.
15 जनवरी को एनटीपीसी परिणाम जारी
बोर्ड ने एनटीपीसी परिणाम 2021 का 15 जनवरी 2022 को सीबीटी 1 परीक्षा परीणाम जारी किया था, जिसके बाद सीबीटी -2 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.
छात्रों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा
पटना के जिलाधिकारी ने कहा कि यह किसी भी मुद्दे को हल करने का तरीका नहीं है. हम मुख्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उनके खिलाफ मामला दर्ज करेंगे.
Comments
Post a Comment