BU : एनएसयूआई ने UPTET प्रश्न पत्र जलाकर किया परीक्षा का विरोध, प्रश्न पत्र रिपीट होने का लगाया आरोप
UPAT NEWS डेस्क:-बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में UPTET exam-2021 के प्रश्नपत्र में अधिकांश प्रश्न वर्ष 2017 की UPTET से रिपीट होने पर UPTET प्रश्न पत्र को जलाकर विरोध दर्ज कराया गया.
एनएसयूआई बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी का कहना है प्रश्नों को दोहराकर प्राइवेट कोचिंग संस्थानों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है. यह छात्रों के साथ अन्याय है उन्होंने कहा है कि हिंदी विषय में अपठित गद्यांश भी रिपीट हुआ है. ऐसा करने के पीछे सरकार की क्या मांसा हो सकती है.
आशुतोष तिवारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की सरकार युवा विरोधी सरकार है. सरकार युवाओं के सपनों को अनवरत रूप से रौंदने का कार्य कर रही है, एनएसयूआई ऐसी छात्र एवं युवा विरोधी सरकार के विरूद्ध लगातार संघर्षरत रहेगी.प्रदर्शन में विश्वविद्यालय प्रभारी जीशान रजा जमील, वरिष्ठ छात्र नेता गोपाल सिरोठिया, अमरीश मिश्रा, आजाद यादव, हिमांशु शुक्ला मौजूद रहे सभी छात्रों ने यूपी टेट की प्रश्न पत्र प्रतियों को जलाकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया.प्रदर्शन में विश्वविद्यालय प्रभारी जीशान रजा जमील, वरिष्ठ छात्र नेता गोपाल सिरोठिया, अमरीश मिश्रा, आजाद यादव, हिमांशु शुक्ला मौजूद रहे सभी छात्रों ने यूपी टेट की प्रश्न पत्र प्रतियों को जलाकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया.
Nyc
ReplyDelete