Skip to main content

HPU शिमला : विश्वविद्यालय के पांच ब्रांचो में शुरू होगा पीएचडी कोर्स, दो एमटेक कोर्स करवाने की भी तैयारी

UPAT NEWS डेस्क:-हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (UIT) नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में संस्थान में दो एमटेक कोर्स शुरू करेगा और सभी पाचों ब्रांच में पीएचडी शुरू करने पर विचार कर रहा है. इसका प्रारूप तैयार कर दिया गया है. ये कोर्स सेल्फ फाइनेंसिंग में करवाए जाएंगे. जिसमें छात्रों को निजी संस्थानों की तर्ज पर भारी फीस चुकानी पड़ सकती है.

संस्थान कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी में एमटेक कोर्स शुरू करेगा. दोनों में 20-20 सीटें भरी जानी हैं. जिसमें छात्र को वार्षिक करीब एक-एक लाख यानि पूरी दो लाख की फीस चुकानी होगी. एम टेक में प्रवेश मेरिट या प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा, इन दोनों विकल्प को अभी रखा गया है, जिस पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने तक अंतिम निर्णय लिया जाना अभी शेष है.

अब तक एमटेक में प्रवेश को बनाए गए प्रारूप के अनुसार यूआईटी के अपने पास आउट होने वाले बीटेक छात्रों को प्राथमिकता रहेगी, वहीं इंजीनियरिंग के होने वाले जीएटी पास छात्रों को भी प्राथमिकता दी जाएगी
संस्थान में इसी सत्र से पांच विभागों में पीएचडी शुरू करने की तैयारी में है. संस्थान के सभी विभागों कंप्यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में पीएचडी शुरू की जाएगी. संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि स्थापना दिवस पर कुलपति की ओर से की गई घोषणा के अनुसार दो विभागों कंप्यूटर साइंस (CSC) और इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी (IT) में एम टेक सत्र 2022-23 से ही शुरू कर दिया जाएगा.

वहीं संस्थान के सभी विभागों में पीएचडी भी शुरू की जाएंगी. इसकी तैयारियां कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि एम टेक शुरू करने से हमारे अपने संस्थान के छात्रों को बाहरी प्रदेशों में डिग्री करने नहीं जाना पड़ेगा. अब तक विवि के एमसीए विभाग में एम टेक करवाई जाती है.  

फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए 

Comments

Popular posts from this blog

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार

Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का‌‌ ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...

UP Scholarship Scheme 2022 : सीधे खाते में आनी शुरू हुई स्कॉलरशिप, अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो करें ये काम

UPAT न्यूज़ डेस्क :- UP Scholarship Scheme 2022 : प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 (Pre-Matric and Post-Matric Scholarship 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणियों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति प्रदान करती है। ये छात्रवृत्तियां आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर प्रदान की जाती हैं। इन सभी स्कॉलरशिप को सामूहिक रूप से UP Scholarship Scheme के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए एक अलग पोर्टल सक्षम भी शुरू किया है। यहां हम वर्तमान UP Scholarship Scheme 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ से संबंधित सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2022 ( UP Scholarship Scheme 2022) की पेशकश योगी सरकार के तीन विभागों समाज कल्याण विभाग, राज्य पिछड़ा कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा की जा रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 1...

LU : विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से शुरू होंगी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम जारी

UPAT न्यूज़ डेस्क:- कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई लखनऊ विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों की स्नातक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं. मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है. जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी तीसरे सेमेस्टर (बीए तीसरे सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीएससी पांचवें सेमेस्टर (बीए पांचवें सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 02 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी. बीए तीसरे सेमेस्टर ( मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीए पांचवें सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 08 अ...