RRB NTPC ग्रुप रिजल्ट में धांधली को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा, बक्सर में रेलवे ट्रैक पर जमाया कब्जा
UPAT NEWS डेस्क:-आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट में धांधली को लेकर कल से ही अभ्यर्थियोंर्थियों का प्रदर्शन जारी है. पटना और आरा में पुरजोर प्रदर्शन करने के बाद अब बक्सर में भी इसका असर देखने को मिल रहा है प्रदर्शनकारियों ने बक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा लिया है और जमकर प्रदर्शन कर रहे है.
इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी के जवान प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने की हर संभव प्रयास में जुटे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी मानने के बजाय लगातार प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं. परीक्षार्थियों के प्रदर्शन के कारण बक्सर में ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है, जिसके कारण यात्रियों को भी काफी परेशानी बढ़ गई है.
प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है तो वहीं अधिकारी लगातार माइकिंग के जरिए प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर रेलवे ट्रैक से हटाने का प्रयास कर रहे है
Comments
Post a Comment