UPAT NEWS डेस्क:- जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. इन पदों पर आवेदन के लिए आख़िरी तारीख 27 जनवरी है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in के जरिए 27 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.
रिक्त पदों की संख्या:-
असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 136 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए 28 दिसंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है.
शैक्षणिक योग्यता:-
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए.
इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कर आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते है.
आयु सीमा:-
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है.
चयन प्रक्रिया:-
अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.
इन तिथियों का ध्यान रखें:-
आवेदन शुरू होने की तिथि – 28 दिसंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 27 जनवरी 2022
Comments
Post a Comment