UPAT NEWS डेस्क:-माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र निर्धारण की अंतिम तिथि को बढ़ा कर 10 फरवरी कर दी है. अब दस फरवरी को केेंद्रों की अंतिम सूची जारी होंगी. 25 जनवरी यानी मंगलवार को जनपदीय समिति की ओर से अनुमोदित केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी.
इसके बाद दो फरवरी तक जनपदीय समिति की तरफ से ऑनलाइन निर्धारित केंद्रों की सूची पर छात्र, प्रधानाचार्य, अभिभावक की ओर से आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी जाएंगी. इसके बाद भी किसी प्रबंधक, छात्र, अभिभावक को आपत्ति है तो वह जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर परिषद को ईमेल कर सकता है.
2 फरवरी तक वह आपत्ति ईमेल कर सकते हैं. परिषद की ईमेल आईडी पर जिला समिति की ओर से ऑनलाइन निर्धारित केंद्रों पर आई आपत्तियों का निस्तारण कर दस फरवरी को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी.
Comments
Post a Comment