UPAT न्यूज़ डेस्क:- काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही में आज दिनांक 22 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एन डोंगरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । सभी छात्र छात्राएं महाविद्यालय से निकलकर नगर का भ्रमण करते हुए, छोड़ो अपने सारे काम सबसे पहले करो मतदान। आधी रोटी खाएंगे वोट डालने जाएंगे। जैसे नारे लगाते हुए नगर का भ्रमण करते हुए वापस महाविद्यालय में आए। तत्पश्चात महाविद्यालय में एक बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ वालकेश्वर ने लोकतंत्र के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। दूसरे वक्ता डॉ सूर्यनाथ खरवार ने बताया लोकतंत्र से वन तंत्र को हटाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज आवश्यकता है हम सही प्रत्याशी का चुनाव करके उसे विजई बनाएं । कार्यक्रम अधिकारी डॉ कामिनी वर्मा ने कहा लोकतंत्र में एक वोट का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए। डॉ मोनिका सरोज ने छात्र छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया ।डॉ विनय मिश्र ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उद्बोधन दिया। B.Ed विभाग के डॉ संजय चौबे तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार ने भी इस विषय पर छात्र-छात्राओं को संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ सुधीर रंजन ,डॉक्टर जयप्रकाश शर्मा, डॉक्टर जय सिंह यादव, डॉक्टर मंजुला गुप्ता, रिचा यादव, डॉक्टर प्रीति कुमारी अंबूज तिवारी (पूर्व छात्र संघ)आदि बड़ी संख्या में प्राध्यापक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रा मानसी शुक्ला ने भी अपने विचार रखे।
Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार
Hijab Controversy: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने राज्य में हिजाब बैन वाले बयान से लिया यू-टर्न, कहा पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार UPAT न्यूज़ डेस्क:- देश में हिजाब विवाद कर्नाटक से बढ़कर अब पुदुचेरी सहित कई अन्य राज्यों में पहुंच गया है. मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में केवल ड्रेस कोड लागू होगा. हिज़ाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नही. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मध्यप्रदेश में लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लग जायेगा. इसक बाद हंगामा शुरू हो गया. बढ़ते हंगामें के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि नए यूनिफॉर्म कोड को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है. शिक्षा मंत्री अपने बयान का किया खंडन हिजाब को लेकर मचे हंगामे के बाद मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने हिजाब वाले बयान का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि मैंने जो बात कही थी वह स्कूलों में समानता लाने के लिए कही थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. नए यूनिफार्म कोड पर सरकार ...
Nss वॉलंटियर
ReplyDelete